Akshay Kumar OMG 2 Teaser Out: 'रख विश्वास तू है शिव का दास', ‘ओह माई गॉड 2’ का टीजर आउट

Akshay Kumar OMG 2 Teaser Out

Akshay Kumar OMG 2 Teaser Out

विज्ञापन

Akshay Kumar OMG 2 Teaser Out: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी आने वाली फिल्म ‘ओह माई गॉड 2’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।

इस बीच फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ‘ओह माई गॉड 2’ के चंद मिनट के टीजर को देखकर फैंस इस फिल्म के लिए और भी एक्साइटेड हो गए हैं।

विज्ञापन

कैसा है फिल्म का टीजर?

वहीं, अगर फिल्म के टीजर की बात करें तो OMG में भी आस्तिक और नास्तिक के बीच का मतभेद देखने को मिलेगा। टीजर में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी का पावरफुल अंदाज देखने को मिल रहा है। टीजर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी की आवाज से होती है और पंकज कहते है ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता है। फिर चाहे वो नास्तिक कांजी लाल मेहता हो या फिर आस्तिक कांति शरण मुदग्ल और तकलीफ में लगाई गई पुकार हमेशा उसे अपने बंदों तक खींच ही लाती है।

फैंस को पसंद आ रहा फिल्म का टीजर

इसके बाद टीजर में अक्षय कुमार की दमदार एंट्री होती है जो नदी से निकलते हुए दिखाई देते हैं। टीजर में अक्षय की भगवान भोलननाथ की तरह जटाएं नजर आ रही हैं। इसके बाद अक्षय की आवाज सुनाई देती है रख विश्वास तू है शिव का दास। फिल्म का टीजर बहुत ही शानदार है और फैंस को पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

ओह माई गॉड 2 को बॉक्स ऑफिस पर मिलेगी जबरदस्त टक्कर 

इसके साथ ही ओह माई गॉड 2 को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर भी मिलने वाली है। क्योंकि इस दिन सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 भी सिनेमघरों में दस्तक दे रही है। इतना ही नहीं बल्कि साउथ के मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर भी 10 अगस्त को रिलीज हो रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ