हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

भोजपुरी सुपरस्टार Akshara Singh को धमकी, दो दिन में 50 लाख दो वरना मार देंगे

Akshara Singh Death Threat: हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती को धमकी मिली थी। इसके पहले सलमान खान और शाहरुख खान को भी धमकी मिल चुकी है। अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है।

विज्ञापन
Akshara Singh

Akshara Singh Death Threat: हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती को धमकी मिली थी। इसके पहले सलमान खान और शाहरुख खान को भी धमकी मिल चुकी है। अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। जी हां, एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकी भरा कॉल आया है, जिसमें उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती भी मांग की गई है।

अक्षरा सिंह ने दर्ज कराई शिकायत

दरअसल, अक्षरा सिंह को एक अनजान नंबर से फोन आया। जिस शख्स ने एक्ट्रेस को फोन किया कथित तौर पर उनके दुर्व्यवहार किया और इसके साथ ही 50 लाख रुपये बतौर फिरौती के तौर पर मांगे। अक्षरा सिंह ने इसकी शिकायत दानापुर थाने में लिखित रूप में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच भी शुरू कर दी है।

शिकायत में क्या-क्या?

अक्षरा सिंह ने जो शिकायत दर्ज कराई है, उसमें बताया गया है कि 11 नवंबर की रात उन्हें दो अलग-अलग नंबर से फोन आया। जैसे ही अक्षरा ने इस फोन कॉल को रिसीव किया, वैसे ही फोन करने वाले शख्स ने एक्ट्रेस को गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। कथित तौर पर फोन करने वाले ने 50 लाख रुपये बतौर फिरौती मांगे हैं। इतना ही नहीं बल्कि रकम दो दिन में ना देने पर जान से मारने की बात भी कही गई है।

मिथुन चक्रवर्ती को मिली धमकी

इस मामले पर पुलिस ने बयान देते हुए कहा है कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शिकायत कराई है। इस मामले की जांच भी शुरू हो गई है और जल्दी ही फोन करने वाले शख्स की पहचान कर ली जाएगी। बता दें कि हाल ही में मिथुन चक्रवर्ती को भी सरेआम धमकी मिली है। दुबई में बैठे पाकिस्तानी डॉन ने मिथुन को धमकी दी है। पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि आप माफी मांग लो।

सलमान खान को धमकी

इसके पहले शाहरुख खान को धमकी की खबर आई। शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मामले में आरोपी फैजान खान को अरेस्ट किया गया है। इसके पहले सलमान खान को कई बार धमकी मिल चुकी है। जी हां, बाब सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान के नाम पर कई बार मुंबई ट्रैफिक पुलिस को फोन और मैसेज आ चुके हैं। हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर का प्राइवेट MMS लीक, Sofia Ansari की नेटवर्थ भी जान लें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें