Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

कार क्रैश के बाद UK07 Rider Anurag Dobhal की प्रेग्नेंट वाइफ का बुरा हाल, अस्पताल में रोती नजर आईं Ritika Chauhan, देखें वीडियो

Ritika Chauhan, UK07 Rider Anurag Dobhal: मशूहर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की वाइफ रीतिका का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में रीतिका अस्पताल में नजर आ रही हैं और इमोशनल हो रही हैं.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 10, 2026 17:41
Ritika Chauhan, UK07 Rider Anurag Dobhal
Ritika Chauhan, UK07 Rider Anurag Dobhal. image credit- social media

Ritika Chauhan, UK07 Rider Anurag Dobhal: मशूहर यूट्यूबर अनुराग डोभाल का परिवार से साथ विवाद चल रहा है. अनुराग डोभाल, जो यूके07 राइडर के नाम से पॉपुलर हैं उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान सुसाइड कोशिश की, जिसके बाद हर कोई अनुराग के सपोर्ट में आया. हालांकि, इस बीच अब अनुराग की वाइफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका बुरा हाल नजर आ रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में क्या है?

अनुराग की वाइफ का इमोशनल ब्रेकडाउन

दरअसल, सोशल मीडिया पर अनुराग की वाइफ का अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में अनुराग की वाइफ नजर आ रही हैं, जो बुरी तरह से रो रही हैं. हालांकि, ये वीडियो क्लियर नहीं है और थोड़ा ब्लर है, लेकिन इसमें अनुराग की मायूस वाइफ को देखा जा सकता है. वीडियो में रीतिका चौहान बेड पर सिर रखे भी नजर आ रही हैं.

---विज्ञापन---

अनुराग की वाइफ रीतिका का वीडियो

इसके अलावा अनुराग की वाइफ रीतिका का एक और भी वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में अनुराग और रीतिका दोनों नजर आ रहे हैं. वीडियो में अनुराग और रीतिका दोनों को कुछ पेपर्स या रिपोर्ट पढ़ते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर अब ये दोनों वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं.

कलम ने कही सच रिवील करने की बात

गौरतलब है कि अनुराग डोभाल का परिवार के साथ विवाद चल रहा है. ऐसे में हर कोई इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहा है. कुछ लोग जहां अनुराग को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि अनुराग को ऐसा नहीं करना चाहिए था. इतना ही नहीं बल्कि अनुराग के भाई कलम ने भी सच रिवील करने की बात कही है.

अस्पताल में हैं अनुराग

हालांकि, इस मामले में अब आगे क्या होगा ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा. वहीं, अगर अनुराग की बात करें तो यूके राइडर अभी भी अस्पताल में हैं और उनका इलाज चल रहा है. सभी यूके के जल्दी ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं. साथ ही लोगों को उम्मीद है कि जल्दी ही सच सबके सामने आ जाएगा.

यह भी पढ़ें- Randeep Hooda बने पिता, Lin Laishram ने बेटी को दिया जन्म, देखें पहली झलक

First published on: Mar 10, 2026 05:40 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.