हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

डार्लिंग्स के बाद अब ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में जुटीं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर संग हुईं स्पॉट

विज्ञापन

मुंबई: डार्लिंग्स की सफल रिलीज के बाद आलिया भट्ट अब अपनी अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra Promotion) के प्रमोशन में जुट गई हैं।

शनिवार को आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने पति और ब्रह्मास्त्र को-एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी (Ayan Mukherjee) के साथ शहर में देखा गया। एक्ट्रेस ने दोनों के साथ कैमरे के लिए पोज दिया। इस दौरान आलिया अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

लंबे समय से फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt & Ranbir Kapoor Spotted Video) ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन की शुरुआत कर दी है। एक तरफ जहां आलिया को डार्लिंग्स के प्रमोशन के दौरान कम्फर्टेबल और लूज कपड़ों में देखा गया, तो वहीं ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के पहले दिन उन्होंने ब्राउन कलर की बॉडी ग मिनी ड्रेस कैरी की। ये पहला मौका था जब आलिया अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई देखी गईं।

विज्ञापन

 

उन्होंने टू-टोन हील्स और खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं रणबीर कपूर को ब्लैक कैजुअल में देखा गया। दोनों ने पैप्स के लिए कुछ पोज दिए और अंदर चले गए। ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला गाना ‘केसरिया’ पहले से ही हिट साबित हो चुका है। इस हफ्ते की शुरुआत में, अयान ने ‘देवा देवा’ नाम के एक दूसरे गीने का टीज़र जारी किया। पूरा गाना 8 अगस्त को रिलीज होगा।

वहीं कपल शादी के बाद दूसरी बार यूं एक साथ कैमरे के लिए पोज देते नजर आए हैं। फैंस इन्हें यूं एक साथ देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और उनपर दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी भी हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola