'कलमा सीखो, तब कश्मीर जाना', पाकिस्तान से मिली सलाह, एक्ट्रेस का चौंकाने वाला दावा

अभिनेत्री पायल घोष ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपना दुख जाहिर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक चौंकाने वाला दावा किया है।

Actress Payal Ghosh Claim on pahalgam terror attack

Actress Payal Ghosh Claim on pahalgam terror attack

विज्ञापन

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपनी अदाकारी से पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस पायल घोष इन दिनों एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद पायल ने अपने आने वाले कश्मीर ट्रिप को लेकर जो अनुभव शेयर किया, वो न सिर्फ हैरान करने वाला था, बल्कि काफी चिंताजनक भी।

विज्ञापन

पायल ने किया चौंकाने वाला दावा 

पायल ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही कश्मीर घूमने का प्लान बनाया था और होटल बुकिंग भी कर ली थी। लेकिन जैसे ही बैसरन घाटी में टूरिस्ट्स पर आतंकी हमला हुआ, उनकी यात्रा को लेकर चिंता बढ़ गई। हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत ने देशभर को झकझोर दिया। हमले के चश्मदीदों के मुताबिक, आतंकियों ने लोगों की धार्मिक पहचान पूछी और विशेष धर्म के लोगों को निशाना बनाया।

इसी दहशत और उलझन में पायल ने अपनी चिंता अपने एक पाकिस्तानी एक्टर दोस्त से शेयर की, ये सोचकर कि शायद वो कुछ सकारात्मक और हौसला बढ़ाने वाली बात कहेगा। लेकिन जो जवाब उन्हें मिला, उसने पायल को गुस्से और दुख से भर दिया।

विज्ञापन

पाकिस्तानी दोस्त से मिली सलाह 

पायल ने बताया कि उनके पाकिस्तानी दोस्त ने उन्हें सलाह दी कि अगर कश्मीर जाना है तो ‘कलमा’ सीख लो, यानी इस्लामी धर्मग्रंथ की तालीम हासिल करो। साथ ही ये चेतावनी भी दी कि अगर ऐसा नहीं किया, तो ‘नतीजे’ भुगतने के लिए तैयार रहो। पायल ने कहा कि इस बात को सुनकर वो स्तब्ध रह गईं और उन्हें गुस्सा भी आया कि कोई इस तरह की सलाह कैसे दे सकता है- वो भी तब जब बात एक महिला की सुरक्षा और स्वतंत्रता की हो रही हो।

इंस्टाग्राम पोस्ट में पायल ने क्या लिखा? 

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में पायल ने लिखा, ‘क्या अब हमें अपने ही देश में सुरक्षित महसूस करने के लिए धर्म बदलने की सलाह दी जाएगी?’ उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अफसोस है कि उन्होंने कभी ऐसे लोगों से दोस्ती की जो इस तरह की सोच रखते हैं।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने ये भी लिखा कि कश्मीर जैसे खूबसूरत राज्य में जाने के लिए अगर धार्मिक पहचान का सहारा लेना पड़े तो ये देश के लिए शर्मनाक स्थिति है। उन्होंने पूछा, ‘क्या हम अपने देश में ही आजाद नहीं हैं?’

पायल की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने उनका समर्थन किया और उनके साहस की तारीफ की। वहीं कुछ ने चिंता जताई कि अगर पब्लिक फिगर्स को इस तरह की धमकियां मिल सकती हैं, तो आम लोगों का क्या होगा?

विज्ञापन

पायल ने परिवारों के लिए की प्रार्थना

पोस्ट के आखिर में पायल ने उन परिवारों के लिए प्रार्थना की, जिन्होंने हालिया आतंकी हमले में अपने प्रियजनों को खोया। उन्होंने लिखा, ‘ईश्वर उन सभी को शक्ति दे, जिन्होंने अपनों को खोया है। और जो चले गए, उन्हें शांति मिले।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ