'सिकंदर' के इस एक्टर को सलमान के साथ फोटो खिंचाने में क्यों लगे 90 दिन? अभिनेता का खुलासा

सलमान खान की लेटेस्ट फिल्म सिकंदर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक नंबर लेकर आ रही है। इसी बीच फिल्म में काम करने वाले एक्टर ने सलमान खान के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है। क्या कुछ कहा है विकास वर्मा ने, चलिए आपको बताते हैं।

Vikas Verma on Salman Khan

Vikas Verma on Salman Khan

विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हालिया फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आ रहे अभिनेता विकास वर्मा के लिए ये अनुभव उनके करियर का सबसे यादगार रहा। विकास ने सलमान खान के साथ काम करने को अपनी सबसे बड़ी जीत बताया। एक खास बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि सलमान के साथ सिर्फ एक फोटो खिंचवाने की हिम्मत जुटाने में उन्हें पूरे 90 दिन लग गए। सलमान के साथ काम करने को लेकर विकास वर्मा ने क्या कुछ है, चलिए आपको बताते हैं।

सलमान के साथ काम करने का सपना हुआ सच

फिल्म ‘मॉम’, ‘जुड़वा 2’, ‘शानदार’ और ‘कुली नंबर 1’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर विकास वर्मा ने ‘सिकंदर’ को अपने करियर की सबसे खास फिल्म बताया। टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘जब मुझे पता चला कि मुझे सलमान भाई के साथ काम करने का मौका मिलेगा, तो मैं खुशी से सातवें आसमान पर था। मैंने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ देखने के बाद से ही सलमान सर को अपना आदर्श मान लिया था। उनके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था।’

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikaas Verma (@vikasverma1)

सेट पर कैसा रहा पहला दिन?

फिल्म के सेट पर पहले दिन का अनुभव शेयर करते हुए विकास ने बताया, ‘पहली बार जब मैंने सलमान भाई को अपने सामने आते देखा, तो मैं पूरी तरह से शॉक्ड रह गया। मैं उनके ठीक बगल में एक अहम सीन के लिए खड़ा था, लेकिन उनकी मौजूदगी ने मुझे अंदर से इतना प्रभावित किया कि मैं अपनी भावनाओं को काबू नहीं कर पा रहा था।’ उन्होंने आगे बताया कि शूटिंग के दौरान सलमान सेट पर मजाकिया माहौल बनाए रखते थे, जिससे सभी कलाकार सहज महसूस करते थे।

फोटो लेने में लगे 90 दिन

विकास ने ये भी बताया कि वो सलमान के बहुत बड़े फैन हैं, लेकिन फिर भी उनके साथ एक फोटो लेने की हिम्मत जुटाने में उन्हें 90 दिन लग गए। उन्होंने कहा, ‘हर बार जब सलमान भाई मेरे पास आते और अपने डायलॉग्स बोलते, तो मैं पूरी तरह से हैरान हो जाता। उनकी शख्सियत इतनी प्रभावशाली है कि मैं उनसे फोटो के लिए पूछने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। आखिर में जब फिल्म का शेड्यूल खत्म होने वाला था, तो मैंने सोचा कि ये आखिरी मौका है और मैं चूकना नहीं चाहता। जब मैंने उनसे फोटो के लिए पूछा, तो उन्होंने तुरंत कहा, ‘आ जाओ’ और मैंने वो यादगार तस्वीर खिंचवा ली।’

विज्ञापन

‘सिकंदर’ को बताया करियर का टर्निंग पॉइंट

विकास वर्मा ने ‘सिकंदर’ को अपने करियर का टर्निंग पॉइंट बताया। उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म के जरिए मुझे पूरे देश के दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिला। खासतौर पर टियर 2 और टियर 3 शहरों के लोग भी अब मुझे पहचानने लगे हैं। जब आप सलमान खान के साथ फिल्म करते हैं, तो आपका नाम खुद-ब-खुद बन जाता है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ