हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कर्जदारों का फोन आता था...', Aamir Khan ने परिवार की आर्थिक तंगी को किया याद, रिटायरमेंट रुमर्स पर भी तोड़ी चुप्पी

आमिर खान ने बचपन की आर्थिक तंगी और पिता के कर्जों को याद करते हुए बताया कि उन्हें खुद लेनदारों के फोन उठाने पड़ते थे। उन्होंने ‘महाभारत’ के बाद रिटायरमेंट की अफवाहों पर भी बात की। उनकी अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Photo Credit- Instagram

एक इंटरव्यू में आमिर खान ने अपने बचपन के मुश्किलों को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वह छोटे थे, तब उनके परिवार को पैसों की बहुत तंगी थी। उनके पिता ताहिर हुसैन फिल्म निर्माता थे, लेकिन फिल्म बनाने के लिए लिए उन्हें कई बार लोगों से कर्ज लेना पड़ता था। आमिर ने कहा कि कई बार उन्हें खुद फोन उठाने पड़ते थे, जब लोग अपने पैसे वापस मांगते थे।

आमिर खान ने उन बातों को भी गलत बताया है, जिनमें कहा जा रहा था कि वो ‘महाभारत’ के बाद फिल्मों से रिटायर हो जाएंगे। ये बातें एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के बाद फैलीं, लेकिन अब आमिर ने खुद कह दिया है कि उनके कहने का मतलब कुछ और था और लोगों ने उसे गलत समझ लिया।

आर्थिक तंगी को लेकर आमिर खान ने क्या कहा?

जूम के साथ एक बातचीत में,आमिर ने बताया कि उनके पिता ने कई फिल्मों के लिए पैसे उधार लिए थे, लेकिन फिर भी उन्हें फायदा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा, “मेरे अब्बा फिल्में बनाते थे ,लेकिन उन्हें कभी ज्यादा कमाई नहीं हुई। भले ही कुछ फिल्में हिट रहीं, लेकिन बिजनेस के मामले में वे उतने अच्छे नहीं थे। उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादातर लेन-देन नकद में होता था और कागजों में ठीक से हिसाब नहीं रखा जाता था। इस वजह से फिल्म चलने के बाद भी उन्हें पैसे नहीं मिलते थे।”

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शूटिंग पूरी करने के लिए जब उनके पिता को एक्टर्स की तारीखें नहीं मिलती थीं, तो फिल्में अधूरी रह जाती थीं और बिना पूरी फिल्म के, वे पैसे भी नहीं कमा पाते थे। इसी दौरान जिन लोगों से उन्होंने पैसे लिए थे, वे बार-बार कॉल करके अपना पैसा मांगते थे। आमिर ने बताया कि जब वे और उनके भाई-बहन छोटे थे, तब उन्हें कई बार ऐसे फोन कॉल्स उठाने पड़ते थे।”सामने वाला कहता कि तुम्हारे अब्बा से बात करनी है। हम कह देते थे कि वो घर पर नहीं हैं। फिर वे कहते, उनसे कह देना कि हमें अपना पैसा वापस चाहिए। हम इसी माहौल में बड़े हुए।”

आमिर ने कहा कि लोग सोचते थे कि वे एक फिल्म निर्माता के बेटे हैं, तो अमीर होंगे, लेकिन असलियत इससे बिल्कुल अलग थी। “लोग मानते थे कि हम बहुत पैसे वाले हैं, लेकिन सच्चाई यह थी कि हमारा बचपन काफी संघर्ष भरा था।”

विज्ञापन

रिटायरमेंट रुमर्स पर आमिर ने क्या कहा?

जूम चैनल के “फैन क्लब” वाले सेगमेंट में आमिर ने साफ-साफ कहा कि अभी उनका एक्टिंग छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।आमिर ने कहा, “महाभारत मेरी आखिरी फिल्म नहीं है। बात बस इतनी है कि आप कुछ भी बोलो, लोग उसका मतलब अपने हिसाब से निकाल लेते हैं। मुझसे पूछा गया था कि अगर आप कोई ऐसी फिल्म करें, जिसके बाद आपको लगे कि अब कुछ और करने की जरूरत नहीं है, तो वो कौन-सी होगी।

उन्होंने ये भी कहा, “अगर कंटेंट की बात करें तो मुझे लगता है महाभारत में वो ताकत है कि अगर मैं ये बना लूं, तो शायद मुझे लगे कि अब और कुछ करना बाकी नहीं है। मैंने इसी मतलब में जवाब दिया था, लेकिन लोगों ने समझ लिया कि महाभारत मेरी आखिरी फिल्म है। लोगों को पूरा जवाब ध्यान से सुनना चाहिए।”

विज्ञापन

आमिर की आने वाली फिल्म

फिलहाल आमिर अपनी अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की तैयारी में लगे हुए हैं। इस फिल्म में वो एक बास्केटबॉल कोच का रोल निभा रहे हैं। कहानी कुछ ऐसी है कि उन्हें सजा के तौर पर कुछ खास जरूरतों वाले बच्चों की टीम को ट्रेनिंग देनी पड़ती है ताकि वो एक टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकें। इस फिल्म को आर. एस. प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है। ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- Kashish Kapoor ने ईशा-अविनाश से लिया पंगा, आखिर किस बात से बिग बॉस फेम को लगी मिर्ची?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola