Carry On Jatta Trailer Release: ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे आमिर खान, नई फिल्म साइन करने पर कही ये बात

Aamir Khan At Carry On Jatta Trailer Release: हाल ही में पंजाबी अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ है।इस ट्रेलर लॉन्च में अभिनेता आमिर खान ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान एक्टर एक नए लुक में स्पॉट हुए और उन्होंने इस दौरान कई मामलों पर अपनी […]

---विज्ञापन---

Aamir Khan At Carry On Jatta Trailer Release: हाल ही में पंजाबी अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 3’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ है।

इस ट्रेलर लॉन्च में अभिनेता आमिर खान ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान एक्टर एक नए लुक में स्पॉट हुए और उन्होंने इस दौरान कई मामलों पर अपनी राय भी दी है।

ट्रेलर लॉन्च में स्पॉट हुए आमिर खान

दरअसल, आमिर खान को हाल ही में एक ट्रेलर लॉन्च में स्पॉट किया गया है। इस दौरान एक्टर लंबे बालों और हल्की दाढ़ी-मूछों के साथ नजर आए। साथ ही उन्होंने बेहद नार्मल कपड़े पहने थे। वहीं, इस दौरान एक्टर को ढोल-नगाड़ों के साथ थिरकते हुए देखा गया और उन्होंने गिप्पी ग्रेवाल के साथ भी जमकर भांगड़ा किया। वहीं वहां मौजूद लोगों ने भी उनके साथ भांगड़ा किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आमिर ने नई फिल्म साइन करने पर कही ये बात

वहीं, इस दौरान फैंस ने एक्टर के लुक को लेकर उनसे सवाल किए, तो अभिनेता ने सबका कंफ्यूजन दूर करते हुए कहा कि- ‘देखो कुछ नहीं है…अभी मैं बस शेव नहीं कर रहा हूं और बालों को काट नहीं रहा हूं…’ इस सवाल पर कि आमिर ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद कोई फिल्म क्यों नहीं की इसपर एक्टर ने कहा है कि वे अभी अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं और वे अच्छा महसूस कर रहे हैं।’

फैमिली के साथ वक्त गुजारना चाहता हूं- आमिर

इसके साथ ही आमिर खान ने कहा कि क्योंकि वे ‘कैरी ऑन जट्टा’ के ट्रेलर लॉन्च पर आए हैं तो सभी को उसी के बारे में बात करनी चाहिए।आमिर ने आगे कहा कि क्योंकि आप सभी एक्साइटेड होंगे, तो मैं आपको जल्दी से जवाब देता हूं। मैंने अभी तक कोई फिल्म करने का फैसला नहीं किया है। मैं अपनी फैमिली के साथ वक्त गुजारना चाहता हूं और मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। इसके साथ ही आमिर ने ये भी कहा कि वे फिल्म तभी करेंगे जब वे इमोशनली किसी फिल्म के लिए तैयार होंगे।” वहीं, एक्टर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

First published on: May 31, 2023 02:55 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें