Aamir khan On Kapil Sharma: इस वक्त आमिर खान और कपिल शर्मा चर्चा का कारण बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में ऐसा मौका आया जब दोनों स्टार्स एक ही मंच पर थे। इस दौरान बॉलीवुड स्टार्स आमिर खान ने कपिल शर्मा से उन्हें अपने शो पर न बुलाने को लेकर शिकायत की जिसका कपिल शर्मा ने तुरंत जवाब दिया।
साथ में नजर आए आमिर-कपिल (Aamir khan On Kapil Sharma)
हाल ही हाल ही में आमिर खान और कपिल शर्मा कविता कौशिक और गिप्पी गरेवाल की पंजाबी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर मिले। शायद यह पहली बार था जब दोनों सेलेब्स को एक साथ मंच पर देखा गया। बता दें कि आमिर खान को अबतक कपिल शर्मा के शो पर नहीं देखा गया है जिसके बारे में खुद एक्टर ने खुलकर बात की और कपिल शर्मा पर तंज भी कसा। अपनी मुलाकात के दौरान आमिर खान ने कपिल शर्मा के साथ मस्ती करने के अंदाज में शिकायत की उन्होंने कहा कि- मैं कपिल का बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन उन्होंने कभी भी मुझे अपने शो पर इनवाइट नहीं किया।
कपिल शर्मा का हूं फैन- आमिर खान
आमिर खान ने कहा कि मेरी इतनी शामों को इन्होंने रंगीन बनाया है। मैं बहुत हंसा हूं। ये बहुत एंटरटेनिंग हैं। मैंने कुछ हफ्तों पहले फोन किया था और कहा था कि शुक्रिया इतने लोगों को एंटरटेन करने के लिए ये बहुत बड़ी बात है। मैं आपके बड़े फैंन्स में से एक हूं, लेकिन मैं आपसे ये भी पूछना चाहता हूं कि आपने मुझे क्यों नहीं इनवाइट किया कभी अपने शो पर? उनके कुछ भी कहने से पहले मैं ये पूछ रहा हूं। मैं उनसे एक कदम आगे हूं।
कपिल ने भी दिया जवाब
इसके बाद कपिल हंसने लगे और कहने लगे- ‘हमारा सौभाग्य होगा जिस दिन आप आएंगे। हम हमेशा क्राउड में ही मिले हैं। अब हम 3 साल बाद यहां मिले हैं। कपिल ने कहा, हमने आपको बुलाया था आपने कहा था वापस आकर बात करेंगे’। इस पर आमिर ने जवाब दिया-आपने हमें फिल्म प्रमोशन के लिए बुलाया था। मैं फिल्म प्रमोशन के लिए नहीं आना चाहता। मैं सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए आना चाहता हूं।’ अब देखना होगा कि इस चर्चा के बाद क्या वाकई आमिर खान कपलि शर्मा के शो में एंट्री करेंगे ?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
6 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
7 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
7 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
8 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
8 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
9 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines