इन दिनों कई ऐसी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनका कोई बड़ा प्रमोशन नहीं किया जा रहा है. लेकिन ये फिल्म दर्शकों के दिलों में अपना घर कर ले रही है. इन मूवीज की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. आज हम आपको एक ऐसी ही मूवी के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों दर्शकों के बीच अपना जलवा बिखेर रही है.
आपको बता दें कि यह फिल्म यूट्यूब पर रिलीज की गई है, जिसकी कहानी दर्शकों का दिल जीत रही है. इस मूवी में आपको सस्पेंस,थ्रिलर, एक्शन या रोमांस देखने को नहीं मिलने वाला है. इस मूवी की कहानी काफी आम है, जिसे बड़ी रियलिस्टिक और खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गया है. इस मूवी को आप डेढ़ घंटे में पूरा देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘हो गया बहन…’, सलमान खान ने दोस्त के कैफे को दी मजाकिया धमकी, तुकाराम मुंढ़े का किया जिक्र!
यूट्यूब पर छाई ‘अ मॉस्किटो इन द ईयर’
हम जिस मूवी का जिक्र कर रहे हैं, वो हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है. मूवी ने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी लोग इस मूवी की छोटी-छोटी सी क्लिप्स शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं. इस मूवी की कहानी अडॉप्शन के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस मूवी में एक बच्ची को दिखाया गया है, जो अपनी पुश्तैनी चीजों को छोड़ने से इनकार कर देती है.
अब आप भी इस मूवी का नाम जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए होंगे. दरअसल , हम बात कर रहे हैं. फिल्म ‘अ मॉस्किटो इन द ईयर’ (A mosquito in the Ear) का. इस फिल्म का निर्देशन और लेखन दोनों ही निकोला रिंसियारी ने किया है. यह मूवी निकोला की पहली डायरेक्टोरियल मूवी है. इस मूवी में जेक लेसी, नाजनीन बोनियादी और रूही पाल ने अहम किरदार निभाया है.
यह भी पढ़ें: ‘मुझे समझ नहीं आता था क्यों…’, बिना वजह फिल्मों से निकाले जाने पर Tara Sutaria ने बयां किया दर्द
‘अ मॉस्किटो इन द ईयर’ फिल्म की कहानी?
आपको बता दें कि यह मूवी एक ऐसे अमेरिकन कपल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो फर्टिलिटी इश्यूज के बाद इंटरनेशनल अडॉप्शन के जरिए गोवा के एक अनाथालय से 4 साल की भारतीय बच्ची को गोद लेना चाहता है. बता दें कि उनका समुदाय के साथ-साथ देश भी अलग था. लेकिन उन लोगों का आपस में काफी प्यार था. लेकिन सिर्फ भाषा की ही दिक्कत थी.
दरअसल, ये कपल जिस बच्ची को गोद लेना चाहता था, उसे इंग्लिश नहीं आती थी, तो वहीं अमेरिका के इस कपल को हिंदी नहीं आती थी. दोनों का आपस में कम्युनिकेशन ठीक नहीं हो पाता है. वहीं बच्ची भी उस घर, भाषा और समुदाय को अपनाने से इंकार कर देती है. यह मूवी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक बांधकर रखने में कामयाब साबित होती है.
संबंधित खबरें
Indira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 mins agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
38 mins agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
1 hr agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
4 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
21 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines