'हो गया बहन…', सलमान खान ने दोस्त के कैफे को दी मजाकिया धमकी, तुकाराम मुंढ़े का किया जिक्र!

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने अपने दोस्त के कैफे पर एक मजेदार पोस्ट किया है, जिसकी वजह से वो चर्चा में बने हुए हैं. उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं इस पोस्ट के बारे में.

salman khan

सलमान खान ने दोस्त के कैफे को दी मजाकिया धमकी. (PIC- INSTAGRAM)

Salman Khan Funny Instagram Post: बॉलीवुड सुपरस्टार दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपने अपकमिंग शो  शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. भाईजान के इस शो को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं. इतना ही नहीं सलमान इन दिनों अपने एक पोस्ट के कारण भी चर्चा में आ गए हैं. वो अपने पोस्ट में अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं इस बार भी कुछ ऐसा ही दिखा है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि सलमान खान ने इस बार अपने दोस्त के नए कैफे को लेकर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में एक्टर के फैंस भी मजेदार रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. भाईजान के इस पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है.  

विज्ञापन

सलमान खान ने शेयर किया मजेदार पोस्ट

सुपरस्टार सलमान खान के दोस्त ने बांद्रा में नया कैफे खोला है. भाईजान ने अपने दोस्त के इस कैफे को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर की है. सलमान ने कैफे से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने ऐसा मैसेज लिखा है, जिसे पढ़ने के बाद हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई है. सुपरस्टार सलमान खान ने पोस्ट में एक मजाकिया मैसेज लिखा, ‘मेरी कॉफी रिफिल करना प्लीज और प्राइस मत बढ़ाना, क्वालिटी को मेंटेन करके रखना. इतना ही नहीं हाइजीन मेंटेन रखना, वरना मैं ‘उन्हें’ भेज देंगे इसके बाद समझे मामला खत्म समझो. खास बात यह कि सलमान खान ने जिस शख्स का जिक्र किया है, उनका नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है. लेकिन भाईजान का पोस्ट आने बाद लोगों को समझने में बिल्कुल भी देर नहीं  हुई है कि वो इस किसकी ओर इशारा कर रहे हैं.

विज्ञापन

तुकाराम मुंढे का किया जिक्र?

लेकिन सलमान खान के इस पोस्ट के बाद से ही लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि भाईजान ने महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन तुकाराम मुंढे की ओर इशारा किया है. बता दें कि तुकाराम मुंढे अपने सख्त रवैया और कड़क फैसले के लिए जाने जाते हैं. सलमान खान का यह पोस्ट कमिश्नर तुकाराम मुंढे से जुड़ा हुआ माना जा रहा है. तुकाराम इन दिनों वह खाने-पीने की दुकानों, रेस्टोरेंट्स और दूसरी फूड जगहों पर साफ-सफाई और क्वालिटी को लेकर कड़े तरीके से जांच कर रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ