Oscar Winning Movie: साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर कई सारी फिल्में रिलीज हुई हैं। सबसे ऊपर विक्की कौशल की ‘छावा’ का नाम है, जिसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 610 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं लेटेस्ट रिलीज ‘सैयारा’ का जलवा इस वक्त छाया हुआ है। आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बताएंगे जिसका कुल बजट ही 52 करोड़ रुपये था लेकिन इसने अपने बजट से चार गुना ज्यादा कमाई कर दिखाई। यही नहीं सबसे बड़े ऑस्कर अवॉर्ड को भी 5 बार हासिल किया। आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
पिछले साल हुई थी रिलीज
यहां जिस फिल्म के बारे में बात हो रही है, वो पिछले साल 2024 में रिलीज हुई थी। शॉन बेकर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का नाम ‘अनोरा’ है, जिसमें माइकी मैडिसन ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म में उनका किरदार आनी का है, जो ब्रुकलिन की एक यंग सेक्स वर्कर है। इस फिल्म का बजट बहुत कम था। इसे कथित तौर पर सिर्फ 52 करोड़ रुपये में बनाया गया था लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। ‘अनोरा’ ने 358 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
क्या है अनोरा की कहानी?
‘अनोरा’ की कहानी ब्रुकलिन की यंग सेक्स वर्कर आनी की है, जो जिंदगी जीने के लिए हर दिन स्ट्रगल करती है। एक दिन अचानक उसकी जिंदगी में रूस के अमीर लड़के की एंट्री होती है। पहले दोनों दोस्त बनते हैं और धीरे-धीरे उनके बीच प्यार जगह ले लेता है। अमीर लड़का आनी से शादी करने का फैसला करता है। दोनों शादी के बंधन में बंध जाते हैं लेकिन आनी का स्ट्रगल यहीं खत्म नहीं होता। जब लड़के के पेरेंट्स को उसका सच पता चलता है ताे वह दोनों की शादी तोड़ने में जुट जाते हैं।
यह भी पढ़ें: 5 Oscar जीत चुकी Anora की कहानी क्या? OTT पर कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?
5 बार जीत चुकी है ऑस्कर
‘अनोरा’ ने इस साल लॉस एंजिल्स में हुए 97वें अकादमी अवॉर्ड में 5 बार ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे। फिल्म को 5 अलग-अलग कैटेगरी बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ड एडिटिंग के लिए सम्मानित किया गया था। इस फिल्म को जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी पर देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
1 hr ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
2 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
3 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
4 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
4 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
7 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
13 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
15 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
15 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines