हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Shilpa Shetty ने फैशन के नाम पर कमर पर लगाई प्लास्टिक, लोग बोले 'कोई सेंस है इस ड्रेस का?'

Shilpa Shetty Viral Dress: शिल्पा शेट्टी का लेटेस्ट लुक चर्चा में बना हुआ है। जिसे देखो वही शिल्पा शेट्टी को लेकर बातें कर रहा है और लोग अब उनके फैशन सेंस पर सवाल उठाते हुए भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने कुछ ऐसा पहना है जिसके बाद उनकी तुलना उर्फी जावेद से हो गई है। सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग का सिलसिला चल रहा है।

विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी कपड़ों को लेकर हुईं ट्रोल

Shilpa Shetty Viral Dress: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) 48 साल की उम्र में भी एकदम फिट और हॉट लगती हैं। उनकी बोल्डनेस के आगे तो 25 साल की एक्ट्रेस भी फीकी हैं। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने अपने अट्रैक्टिव लुक से लाइमलाइट लूट ली। हाल ही में एक इवेंट से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। शिल्पा शेट्टी ने एक बार फिर ग्लैमर दिखाकर बाकी हसीनाओं की मेहनत पर पानी फेर दिया। लेकिन लगता है उनका ये हॉट लुक कुछ लोगों को खास समझ नहीं आया। इसीलिए तो अब शिल्पा शेट्टी अपनी ड्रेस को लेकर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।

ये क्या पहन आईं शिल्पा शेट्टी?

सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट पर एक्ट्रेस ब्लैक कलर का फुल स्लीव क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहनकर आई थीं। ऊपर से तो ड्रेस सिंपल ही है लेकिन नीचे आते-आते मामला थोड़ा अटपटा हो जाता है। दरअसल, उन्होंने लो वेस्ट स्कर्ट पहनी हैं और अपनी कमर को फ्लॉन्ट करने के लिए उन्होंने साइड पर प्लास्टिक लगा रखी है। इस प्लास्टिक से उनकी बॉडी शेप हाई लाइट हो रही है और कर्वी फिगर दिखाई दे रहा है। लेकिन ये प्लास्टिक देख सोशल मीडिया यूजर्स का माथा सनक गया।

शिल्पा शेट्टी का आउटफिट देख लोगों ने कर दिया ट्रोल

बस अब उनकी यही ड्रेस उनकी ट्रोलिंग का कारण बन गई है। तो चलिए देखते हैं यूजर्स का इस पर क्या कहना है। एक ट्रोलर ने कहा, ‘स्टाइल है ऐसा? बकवास।’ एक बोला, ‘शायद रॉकेट जैसी उड़ेगी बहन।’ किसी ने लिखा, ‘कमर के लिए हैंगर।’ एक ने कहा, ‘उर्फी जावेद से प्रेरणा।’ कोई बोला, ‘ऑक्सीजन मास्क जैसा लग रहा है वो प्लास्टिक वाला।’ एक बोला, ‘हेलमेट गलत जगह नहीं पहना है दोस्तों….।’ एक ने खिल्ली उड़ाते हुए लिखा, ‘हीरो होंडा का नया मॉडल।’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: क्या झूठी है Elvish Yadav के कबूलनामे की खबर? पिता ने किया नया खुलासा, इस शख्स पर लगाए गंभीर आरोप

प्लास्टिक देख लोगों ने उठाए सवाल

एक ने सवाल किया, ‘प्लास्टिक को प्रमोट कर रहे हैं और कैसे?’ एक ने लिखा, ‘कोई सेंस है इस ड्रेस का?’ कोई बोला, ‘राज कुंद्रा के मास्क का इस्तेमाल अच्छे से हो रहा है।’ कोई लिखता है, ‘इस बार सही जगह मास्क लगाया है मैडम।’ एक सोशल मीडिया यूजर ने सवाल किया, ‘क्या हो गया है इन सबको?’ एक फैन ने कमेंट किया, ‘यार ड्रेस तो ठीक है बस बीच में ये पता नहीं क्या डाल दिया।’ तो कोई बोला, ‘कमर का हेलमेट भी आता है वो आज पता चला।’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola