Priyanka Chopra ने किए रामलला के दर्शन, बेटी और पति के साथ लिया आशीर्वाद, देखें तस्वीरें

Priyanka chopra in ayodhya: प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचीं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही हैं।

Priyanka Chopra in aayodhya

Priyanka Chopra in aayodhya

विज्ञापन

Priyanka Chopra in Ayodhya: सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ किसी मंदिर में दिख रही हैं। उनके साथ कई पुलिस वाले भी हैं। विदेशी दमाद निक जोनस जहां देसी रंग में नजर आएं। वही प्रियंका की बेटी मालती भी बहुत प्यार से कैमरे की तरफ देखती नजर आई।

ऐसा था सेलिब्रिटी कपल का लुक

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में निक जोनस देसी लुक में नजर आ रहे हैं। दरअसल, राम मंदिर के उद्धाटन के बाद प्रियंका पहली बार भारत आई हैं। लिहाजा वो बेटी और पति के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका बेहद ही सिंपल लुक में नजर आईं। प्रियंका ने पीले रंग की साड़ी कैरी की हुई थी। वहीं निक जोनस भी व्हाइट कलर के प्रिंटेड कुर्ते में दिखे। फोटो में निक, प्रियंका और मालती ने टीका लगाया हुआ था। वहीं निक और प्रियंका ने धार्मिक पटका पहन रखा है।

विज्ञापन

 

30 मिनट मंदिर में रहीं प्रियंका, लगाएं जय श्री राम के नारे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका ने करीब 30 मिनट तक रामलला के दरबार में पूजा-अर्चना की। एक्ट्रेस ने मंदिर में VIP गेट से एंट्री ली थी। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से उनका अभिनंदन भी किया गया। कहा जा रहा है कि उन्होंने मंदिर में जय श्री राम के नारे भी लगाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ