Munawar Faruqui Reacts On Elvish Yadav Bail: यूट्यूबर और यूथ इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के फैंस को आज गुड न्यूज मिली है। एल्विश यादव कई दिन से जेल में कैद हैं। आज आखिरकार उन्हें बेल मिल गई है। जैसे ही ये खबर सामने आई एल्विश के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। जो लोग एल्विश के बेगुनाह होने पर शक कर रहे थे उन्हें भी लगने लगा है कि शायद उन्होंने हालात को देख गलत धारणा बना ली थी। अब एक बार फिर एल्विश यादव को लेकर फैंस का भरोसा वापिस आने लगा है। इस फैसले से सभी में एक अलग ही जोश दौड़ पड़ा है।
एल्विश की बेल पर मुनव्वर का रिएक्शन
इसी बीच बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के विनर और मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) का रिएक्शन भी इस खबर पर सामने आ गया है। अब तक मुनव्वर फारुकी- एल्विश यादव को लेकर कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आ रहे थे। दरअसल, इन दोनों का रिश्ता कुछ खट्टा तो कुछ मीठा है। कभी ये दोनों एक-दूसरे को कैमरा के सामने गले लगाते हुए नजर आते हैं तो कभी एल्विश धर्म के नाम पर पूरी दुनिया के सामने मुनव्वर की कुर्बानी की बात कर देते हैं। ऐसे में जब एल्विश यादव को गंभीर आरोपों में जेल हुई तो उन्होंने इस बारे में बात करना अवॉयड किया।
क्या बोले मुनव्वर फारुकी?
लेकिन अब एल्विश यादव को बेल मिलने की खबर सुनकर मुनव्वर फारुकी खुद को इस पर रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए। हाल ही में पैपराजी के सामने उन्होंने इस न्यूज पर रिएक्ट कर दिया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुनव्वर ने इस खबर पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, ‘मॉम-डैड को देखा है, मुझे पता है कैसा फील होता है। गुड न्यूज है। मैं बहुत हैप्पी हूं।’ अब उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी मुनव्वर फारुकी के मुंह से ये बात सुनकर हैरान है क्योंकि उन्हें लगा था कि इन दोनों में दुश्मनी चल रही है।
यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill की डर से निकली चीख, चिल्लाई ‘मम्मा-मम्मा’; आखिर क्या हुआ?
मुनव्वर फारुकी ने जीता फैंस का दिल
अब इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, ‘एल्विश का व्लॉग देखा उसने मुनव्वर को क्या कहा। लेकिन मुनव्वर ने फिर भी अच्छा ही बोला एल्विश और उसके माता-पिता के बारे में गुड ब्रो।’ एक फैन बोला, ‘मुनव्वर अच्छा है वो ज्यादा नहीं बोला क्योंकि फिर कोई कंट्रोवर्सी ना हो जाए।’ एक ने तो मुनव्वर फारुकी को ‘दयालु व्यक्ति’ भी बताया है। एक यूजर बोला, ‘एल्विश और ये सच्चे दोस्त हैं।’ अब मुनव्वर फारुकी के इस जवाब से फैंस इम्प्रेस नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
3 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
3 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
3 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
3 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
7 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
44 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
75 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
196 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
218 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines