Shehnaaz Gill की डर से निकली चीख, चिल्लाई 'मम्मा-मम्मा'; आखिर क्या हुआ?

Shehnaaz Gill Viral Video: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। उन्हें डर से चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस खौफ के साए में नजर आ रही हैं। वो डर से अपनी मम्मी को याद कर रही हैं। लेकिन उनके साथ ऐसा क्या हो गया कि वो इतनी सहम गई हैं, चलिए जानते हैं।

Shehnaaz Gill Viral Video

वीडियो में शहनाज गिल दिखीं खौफजदा

Shehnaaz Gill Viral Video: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस इतने लॉयल हैं जितने किसी मशहूर बॉलीवुड के भी न हों। शहनाज को कोई कुछ भी कह दे तो इंटरनेट की दुनिया पर फैंस जंग जैसा माहौल बना देते हैं। ये लोगों का प्यार ही तो है जो आज बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के शहनाज बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई हैं। उन्होंने बड़ी ही तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ ली हैं। इतना ही नहीं उनकी फैन फॉलोइंग में हर गुजरते दिन के साथ इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन

शहनाज गिल के चेहरा पर दिखा खौफ

इसी बीच अब शहनाज गिल को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे पढ़कर उनके फैंस भी डर सकते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शहनाज की हालत खराब होती दिख रही है। वो डर से चीखते हुए नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर खौफ और जुबान पर चीखते हुए मां का नाम आ गया है। लेकिन पंजाब की कैटरीना कैफ के साथ ऐसा क्या हुआ जिसके बाद उनकी हालत ऐसी हो गई ये तो आपको उनका वीडियो देखने के बाद ही समझ आएगा।

विज्ञापन

शहनाज गिल का डर आया सबके सामने

दरअसल, सामने आए इस वीडियो में शहनाज गिल का एक नया डर देखने को मिल रहा है। वो किस चीज से डरती हैं अब उसका खुलासा हो गया है। शहनाज को इस वीडियो में एक डॉगी से डरते हुए देखा जा सकता है। वो एक सोफे पर बैठी हुई हैं और जैसे ही डॉगी उनके पास आता है उनके मुंह से डर से चीख निकल जाती है। हालांकि बाद में एक्ट्रेस अपने डर पर काबू पाकर उस डॉगी को टच करते हुए भी नजर आती हैं। लेकिन जिस तरह से सना डर की वजह से वहां से भागी हैं वो वाकई मजेदार है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

विज्ञापन

शहनाज ने बताई दिल की बात

इसे खुद एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बहुत मन करता है मैं भी पेट्स को प्यार करूं लेकिन डर खत्म ही नहीं होता क्या करूं।’ अब इस वीडियो को देख लोग भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। सभी लोग उनके इस फनी वीडियो पर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग शहनाज से रिलेट कर रहे हैं तो कोई उन्हें क्यूट बता रहा है। एक बार फिर शहनाज सबके दिल में उतर गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ