Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच सीधा मुकाबला होगा। भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में 51 और समाजवादी पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने गोरखपुर से दोबारा रवि किशन को उम्मीदवार बनाया है। योगी के गढ़ में भोजपुरी एक्टर्स भिड़ेंगे। आइए जानते हैं कि गोरखपुर के सियासी मंच पर रवि किशन के खिलाफ सपा उम्मीदवार कौन हैं।
समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर से भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद को टिकट दिया है। ऐसे में दोनों एक्टर्स चुनावी मैदान में एक-दूसरे को टक्कर देते नजर आएंगे। अगर रवि किशन भोजपुरी फिल्म जगत के अमिताभ बच्चन कहे जाते हैं तो काजल निषाद भी भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। साथ ही काजल निषाद का गोरखपुर ससुराल भी है।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 24 सीटों पर INDIA Vs NDA कन्फर्म, कौन किसके सामने, देखें List
कौन हैं काजल निषाद
गुजरात के कच्छ में जन्मी काजल निषाद छोटे से लेकर बड़े पर्दों पर अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। वे कॉमेडी शो लापतागंज के साथ भोजपुरी फिल्मों में भी काम चुकी हैं। कागज निषाद की शादी गोरखपुर के भौवापार के रहने वाले संजय निषाद से हुई है। संजय निषाद भी भोजपुरी फिल्मों के फेमस निर्माता हैं। सपा में आने से पहले काजग निषाद ने कांग्रेस के टिकट पर साल 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थीं। इसके बाद उन्होंने साल 2021 में सपा जॉइन की। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने उन्हें टिकट दिया था, लेकिन वह फिर हार गईं। अखिलेश यादव ने गोरखपुर से रवि किशन के खिलाफ काजल निषाद को उम्मीदवार घोषित किया है।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024 : यूपी में पहले 7 सीटों पर लड़ने वाले RLD ने 2 पर कैसे किया संतोष? वजह जान लें
कौन हैं रवि किशन
जौनपुर के रहने वाले रवि किशन बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे भोजपुरी फिल्मों के अमिताभ बच्चन कहे जाते हैं। साल 2016 में उन्होंने बिग बॉस में हिस्सा लिया था। भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने 2014 में कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में भाजपा जॉइन कर ली। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में रवि किशन ने गोरखपुर से जीत हासिल की। भाजपा ने एक बार फिर रवि किशन पर विश्वास जताया है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines