Kangana Ranaut News : बुलडोजर नीति पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद सियासत तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के वर्तमान सीएम और पूर्व सीएम आमने सामने आ गए। बीजेपी शासित के साथ ही इंडिया शासित राज्य में बुलडोजर ने खूब दहाड़ा। एक ओर जहां बुलडोजर ने घर ध्वस्त करके कई लोगों को बर्बाद कर दिया तो वहीं, बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत को बुलडोजर एक्शन से फायद मिला। आइए जानते हैं कि बुलडोजर पर चढ़कर कंगना रनौत ने राजनीति में कैसे मारी एंट्री?
देश में पहले भी बुलडोजर से अवैध निर्माणों को तोड़ा जाता था, लेकिन उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद बुलडोजर सबसे ज्यादा चर्चा में आया। इसके बाद यूपी में अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन होने लगा। कई राज्यों ने बाबा के बुलडोजर मॉडल को अपनाया। भाजपा शासित राज्य के साथ ही महाराष्ट्र में तत्कालीन उद्धव सरकार ने 2020 में कंगना रनौत के खिलाफ बुलडोजर एक्शन लिया।
यह भी पढ़ें : Kangana Ranaut का रेप का तजुर्बा वाले बयान पर पलटवार, पूर्व सांसद को दिया मुहतोड़ जवाब
बीएमसी ने साल 2020 में कंगना का तोड़ा था घर-ऑफिस
तत्कालीन उद्धव ठाकरे की सरकार की शह पर बीएमसी ने सितंबर 2020 में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के घर और ऑफिस के कुछ हिस्सों को अवैध निर्माण घोषित करते हुए बुलडोजर से तोड़ दिया था। उनका यह घर और ऑफिस मुंबई के बांद्रा में स्थित है। हालांकि, बॉम्बे हाई कोर्ट से स्टे मिलने के बाद बीएमसी को बीच में ही बुलडोजर एक्शन रोकना पड़ा था। इसके बाद भी कंगना रनौत नहीं झुकीं और उन्होंने उद्धव सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर खूब सुखियां बटोरीं।
केंद्र सरकार ने दी Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी
बुलडोजर एक्शन के बाद कंगना रनौत सुखियों में आ गईं और उन्हें काफी प्रसिद्धि मिलीं। इसके बाद देश के गृह मंत्रालय ने मुंबई की POK से तुलना करने और मुंबई पुलिस से डर लगने की बात कहने वाली कंगना रनौत को Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी, जिसमें शिफ्ट के हिसाब से 10 सीआरपीएफ कमांडो तैनात होते हैं। उस वक्त हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार थी और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कंगना के पैतृक घर पर सुरक्षा उपलब्ध कराई थी।
यह भी पढ़ें : ‘गायब’ हुए मशहूर डायरेक्टर ने लौटते ही बताई वजह, Kangana Ranaut के बारे में कही ये बात
मंडी से चुनाव जीतकर बन गईं सांसद
एक तरह से उसी समय कंगना रनौत की राजनीति गतिविधि बढ़ गई थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से टिकट दिया। फिर एक्ट्रेस लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बन गईं। घर की पाबंदियों से निकलकर बॉलीवुड में नाम कमाने और फिर सांसद बनने तक, कंगना रनौत का सफर काफी मुश्किल भरा रहा।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
5 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
6 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
6 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
6 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
9 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
46 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
78 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
198 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
220 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines