'गायब' हुए मशहूर डायरेक्टर ने लौटते ही बताई वजह, Kangana Ranaut के बारे में कही ये बात

Sanoj Mishra: फिल्म ‘बंगाल डायरी’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा वापस आ गए हैं और वापस आते ही उन्होंने अपनी बात रखी है। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस की तारीफों के पुल भी बांधे हैं और कहा है कि वो कमाल की अभिनेत्री हैं।

Sanoj Mishra, kangana ranaut

Sanoj Mishra, kangana ranaut

Sanoj Mishra: कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि फिल्म ‘बंगाल डायरी’ के डायरेक्टर सनोज मिश्रा कहीं गायब हो गए हैं। सनोज को लेकर कहीं कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। साथ ही उनकी वाइफ ने भी उनके संग किसी अनहोनी की चिंता जताई थी क्योंकि डायरेक्टर को लगातार धमकियां मिल रही थी। वहीं, अब सनोज वापस आ गए हैं और उन्होंने अपने लेटेस्ट बयान में इसके बारे में बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन

कंगना रनौत ने इस पर बात की

हाल ही में दिए अपने बयान में सनोज ने कहा कि मेरे बारे में किसी ने कोई बात नहीं की, लेकिन कंगना रनौत ने इस मुद्दे को उठाया। सनोज ने कहा कि जब मेरी फिल्म ‘बंगाल डायरी’ पर विवाद हुआ था, तो बॉलीवुड में से किसी ने भी इस पर कोई बात नहीं की, लेकिन कंगना ने इस बारे में बात की और मुद्दे को उठाया। कंगना रनौत इकलौती ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने मेरे हक में बात की।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)

मुझे मिल रही धमकियों पर बोलीं

सनोज ने कहा कि जब कंगना को मेरे गुम होने के बारे और मुझे मिल रही धमकियों के बारे पता लगा, तो एक्ट्रेस ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाते हुए पोस्ट किया। उन्होंने मेरे हक में बात की। इतना ही नहीं बल्कि ऑफ कैमरा भी कंगना ने मेरी मदद की है। कुछ लोगों को कंगना का बोलना पसंद नहीं आता, लेकिन वो हमेशा अपनी बात को बेहद बेबाकी से रखती हैं और एक कमाल की अभिनेत्री हैं।

विज्ञापन

पुलिस के बुलाने पर गए थे सनोज

सनोज ने कहा कि कंगना हमेशा आगे आकर फुटफ्रंट पर बात करती हैं, फिर चाहें उनके निजी मामले कुछ भी हों, लेकिन वो सही मुद्दे पर बात करना जानती हैं। गौरतलब है कि पुलिस के बुलाने पर सनोज कुछ दिन पहले कोलकाता गए थे, लेकिन ना तो वो पुलिस के पास पहुंचे थे और ना ही अपने घर वापस आए थे। फिल्म को लेकर बढ़ रहे विवाद के चलते और खुद के संग कुछ गलत होने के डर से पुलिस के बुलावे पर वो कोलकाता गए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)

विज्ञापन

The Diary of West Bengal को लेकर हुआ बवाल

जब वो वहां जा रहे थे, तो उनका फोन बंद था और उनकी लोकेशन भी किसी को नहीं मिल रही थी। सनोज के गायब होने पर उनकी वाइफ ने भी अनहोनी होने की आशंका जताई थी। उनका कहना था कि सनोज कहीं गायब हो गए हैं और उनके साथ कुछ बुरा ना हो जाएं। The Diary of West Bengal फिल्म की वजह से इस तरह की सभी चीजें हो रही थीं। हालांकि अब सनोज वापस आ गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ