हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

JNU की कहानी को जानने का लोगों को हक, BJP सांसद ने पहनी पुलिस की वर्दी

Social Media Reaction On JNU Teaser: फिल्म ‘जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ के टीजर पर सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्ट किया है। बता दें कि इस फिल्म के पोस्टर को लेकर पहले ही बवाल मच चुका है। अब टीजर पर लोगों का कैसा रिएक्शन है? आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन
JNU Teaser

Social Media Reaction On JNU Teaser: आज 19 मार्च को मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ (JNU: Jahangir National University) का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म के टीजर में कई ऐसे चीजें हैं जो दर्शकों को अपनी ओर खींचती है। हालांकि अब फिल्म की टीजर पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि जेएनयू के टीजर पर नेटिजंस का क्या कहना है?

यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

जैस ही अपकमिंग फिल्म जेएनयू का टीजर रिलीज हुआ तो सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अपनी राय देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने फिल्म के टीजर को लेकर लिखा कि ये एक ऐसा टीजर है, जो सच्चाई दिखाता है। उम्मीद है कि ये फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरेगी। दूसरे यूजर ने लिखा कि टीजर अच्छा लग रहा है, दर्शक जेएनयू की कहानी जानने के हकदार है। तीसरे यूजर ने लिखा कि जेएनयू का टीजर आ गया है और रश्मि का रिएक्शन। फिल्म जेएनयू के टीजर हर कोई अपने हिसाब से रिएक्ट कर रहा है। बता दें कि जब इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था तब भी सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था। ऐसे में फिल्म के लिए बड़ी चुनौती हो सकती है कि ये बॉक्स ऑफिस पर किस तरह टिकेगी?

टीजर में क्या-क्या?

जेएनयू के टीजर की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि एक यूनिवर्सिटी जो छात्र राजनीति दर्शाती है। इस कॉलेज में दो अलग-अलग विचारधाराओं के छात्रों के अपने गुट बने हुए हैं और यूनिवर्सिटी में इलेक्शन और बाकी विषयों को उजागर किया जाता है। टीजर में रश्मि और रवि किशन अपने अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=VfvNX_ZYESQ

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म में कई बड़े सितारे हैं, जैसे रश्मि देसाई, सिद्धार्थ बोडके, उर्वशी रौतेला, रवि किशन, सोनाली सहगल, अतुल पांडे मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, फिल्म का डायरेक्शन विनय शर्मा ने किया है और उन्होंने ही इसे लिखा भी है। फिल्म अगले महीने यानी 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फैंस को इस फिल्म का इंतजार है। हालांकि ये वक्त ही बताएगा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कैसी पकड़ रहेगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पहले लगाया अटेम्प्ट टू मर्डर, अब Maxtern चीख-चीखकर दे रहे Elvish Yadav के बेगुनाह होने की दुहाई!

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola