पहले लगाया अटेम्प्ट टू मर्डर, अब Maxtern चीख-चीखकर दे रहे Elvish Yadav के बेगुनाह होने की दुहाई!

Elvish Yadav-Maxtern: ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि एल्विश अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में आए है। एल्विश का किया कई बार उनपर ही भारी पड़ा है, जिसकी वजह से वो चर्चा में आ गए हैं। अब उनका फेवर करने के लिए मैक्सटर्न भी आगे आ गए हैं।

Maxtern, Elvish Yadav

Maxtern, Elvish Yadav

विज्ञापन

Elvish Yadav-Maxtern: एल्विश, एल्विश, एल्विश…. हर जगह बस एक ही चर्चा हो रही है और वो है एल्विश यादव और उनके कारनामे। जी हां, सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव को लेकर खूब चर्चा है रही है। चर्चा ही नहीं बल्कि ‘राव साहब’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहे हैं।

एल्विश के लिए जागा मैक्सटर्न का अगाध प्रेम

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि एल्विश अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में आए है। एल्विश का किया कई बार उनपर ही भारी पड़ा है। कुछ दिन पहले एल्विश और मैक्सटर्न का बवाल खूब सुर्खियों में रहा, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि मैक्सटर्न के दिल में एल्विश के लिए अगाध प्रेम जाग गया है?

विज्ञापन

मैक्सटर्न ने एल्विश पर लगाया था अटेम्प्ट टू मर्डर का आरोप 

ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये खुद मैक्सटर्न ने साबित किया है। जी हां, कुछ दिन पहले तक जिस मैक्सटर्न ने एल्विश पर अटेम्प्ट टू मर्डर का आरोप लगाया था अब वहीं मैक्सटर्न एल्विश के बेगुनाह होने की दुहाई दे रहा है। दरअसल, मैक्सटर्न ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें मैक्सटर्न ने लिखा कि साल 2022 में मैं एल्विश से UAE में मिला और मुझे याद है कि उस दौरान हमारी पार्टी में कैसे उसने ऐल्कोहॉल को इग्नोर किया था। मुझे नहीं लगता कि वो ऐल्कोहॉल लेता भी होगा। उम्मीद है कि सब अच्छा होगा।

Maxtern

Maxtern

विज्ञापन

14 दिन की जूडिशियल कस्टडी में है ‘राव साहब’

बता दें कि मैक्सटर्न का ये ट्वीट तब आया है जब एल्विश 14 दिन की जूडिशियल कस्टडी में है। मैक्सटर्न के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स का भी रिएक्शन आया है। हालांकि इसके पहले जब मैक्सटर्न और एल्विश का विवाद हुआ तो तब भी दोनों ने खूब लाइमलाइट लूटी थी। बता दें कि एल्विश यादव स्नेक वेनम केस में अरेस्ट हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस ओटीटी 2 विनर ने पुलिस के सामने अपना गुनाह भी कबूल किया है। हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से इसकी ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ