एल्विश यादव पर FIR दर्ज, मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

Elvish Yadav: गुरुग्राम के सेक्टर 53 के थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि सागर ठाकुर ने एल्विश और बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी को लेकर एक वीडियो शेयर किया था। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

Elvish Yadav
विज्ञापन

Elvish Yadav: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता रहे एल्विश यादव पर गुरुग्राम में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक दुकान में घुसकर युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा वीडियो में वह सागर ठाकुर नामक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सागर मैक्सटर्न के नाम से मशहूर है, उनका यूट्यूब चैनल भी है।

https://twitter.com/gharkekalesh/status/1766057485432144204

विज्ञापन

आईपीसी की धाराओं में मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर अब यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि एल्विश यादव के खिलाफ मारपीट करने की धाराओं आईपीसी 147, 149, 323 और 506 तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो में एल्विश कुछ लोगों के साथ दुकान में घुसते हैं और सागर ठाकुर की पिटाई करने लगते है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग दिख रहे हैं। कुछ लोग उनका बीचबचाव कराने का प्रयास भी करते हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

जानकारी के अनुसार सागर ठाकुर दिल्ली के मुकंदपुर इलाके के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सागर ने एल्विश पर शराब के नशे में गुंडों के साथ आकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस बारे में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शिकायत मिली है, बयान लेकर मामले में आगे की जांच की जा रही है। सागर गेमिंग से जुड़ी वीडियो बनाते हैं और उनके यूट्यूब पर करीब 1.6 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

क्या है विवाद

बताया जा रहा है कि सागर ठाकुर ने एल्विश और बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी को लेकर एक वीडियो शेयर किसा था। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से सोशल मीडिया पर कमेंट किया जा रहा है। दोनों के फॉलोअर्स अपने-अपने चहेते यूट्यूबर को सपोर्ट कर रहा है और उनके लिए कमेंट कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ