Deeksha Priyadarshi
Deeksha
Read More---विज्ञापन---
Ayesha khan admitted in hospital: बिग बॉस फेम आयशा खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। आयशा ने अब एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस परेशान हो रहे हैं। दरअसल, इस फोटो में एक्ट्रेस के हाथों में IV ड्रिप लगा हुआ और वो बिस्तर पर लेटी दिख रही हैं। ये पहली बार नहीं है, एक्ट्रेस बिग बॉस में भी अपनी बीमारी को लेकर काफी चर्चा में रही हैं।
आयशा खान ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा ‘हम यहां फिर आ गए’। दरअसल, एक्ट्रेस की फोटो में साफ दिख रहा है कि वो हाथों में ड्रिप लगाई हुए बेड पर लेटी हैं। अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट हुई हैं। आयशा की तबीयत को लेकर उनके फैंस बहुत परेशान हैं। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि एक्ट्रेस को क्या हुआ है, जिसके कारण वो अस्पताल में भर्ती हुई हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
बिग बॉस में भी आयशा अपनी तबियत को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। एक्ट्रेस कई बार शो में बेहोश हो जाया करती थीं। शो में उनकी तबियत बिगड़ने का कारण लो ब्लड प्रेशर रहा। आयशा का ब्लड प्रेशर अक्सर फ्लकचुएट होता रहता है, जिसके कारण उनकी तबियत बिगड़ जाती है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस का ब्लड प्रशर लो होने की वजह उनका स्ट्रेस भी रहा। शो में एक्ट्रेस और मुनव्वर फारूकी के बीच उनके रिश्ते को लेकर खूब कहा सुनी हुई। बता दें कि शो में मुनव्वर पर इल्जाम लगा था कि वो एक्ट्रेस को डबल डेट कर रहे थे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
आयशा खान बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एकता कपूर के शो कसौटी जिंदगी की में दिख चुकी हैं। इसके अलावा वो कई सोशल मीडिया पर बहुत फेमस हैं और कई म्यूजिक एल्बम में दिख चुकी हैं। बिग बॉस में आने से पहले एक्ट्रेस मुखाचित्रम नाम के तेलुगू फिल्म का भी हिस्सा रही हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें मनोरंजन, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।