Alia Bhatt Wrist Scar: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी क्यूट और बब्ली इमेज के लिए मशहूर हैं। उन्होंने अपनी दमदार परफॉरमेंस से हर बार फैंस का दिल जीता है। कभी ‘गंगूबाई’ बनकर तो कभी ‘हाईवे’ में काम कर उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। इसके अलावा आलिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। पहले उनके लव अफेयर्स सुर्खियां बटोरते थे फिर उन्हें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का साथ मिला और अब ये एक क्यूट फैमिली बन सभी का दिल चुरा रहे हैं। लेकिन सबके दिलों पर राज करने वाली आलिया भट्ट अब एक शॉकिंग वजह से लाइमलाइट में आ गई हैं।
सुर्खियों में छाया आलिया भट्ट का पोस्ट
आलिया भट्ट ने आज कुछ देर पहले महिला दिवस पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट को शेयर करना अब उन्हें महंगा पड़ गया है। एक्ट्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर अब कई सवाल उठ रहे हैं। उनकी एक तस्वीर ने लोगों को हैरान कर दिया है। आलिया भट्ट अब सवालों के घेरे में हैं और उन पर फैंस ने शॉकिंग इल्जाम लगाए हैं। कुछ लोग अब आलिया भट्ट से सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने अपनी कलाई क्यों काट ली। लेकिन अब ऐसी बातें क्यों उठ रही हैं और क्या आलिया ठीक हैं? ये सब सुनकर फैंस घबरा सकते हैं तो बता दें, डरने की कोई बात नहीं है।
आलिया भट्ट की कलाई देख घबराए फैंस
हुआ ये कि आज आलिया भट्ट ने जब महिला दिवस की बधाई देने के लिए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की तो फैंस का ध्यान उनकी कलाई पर जा पहुंचा। मकसद तो एक्ट्रेस का दिल दिखाने का था लेकिन यूजर्स की नजरें उनकी कलाई पर दिख रहे निशानों पर ही अटक कर रह गईं। आप भी देख सकते हैं कि सामने आई इस तस्वीर में आलिया भट्ट के हाथ पर कई निशान दिखाई दे रहे हैं। ये निशान बिल्कुल वैसे ही दिख रहे हैं जैसे कलाई काटने के बाद रह जाते हैं। अब ये देखकर फैंस का भी सिर चकरा गया और वो आलिया से तरह- तरह के सवाल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
आलिया भट्ट की कलाई पर फैंस को दिखा निशान
फैंस ने नोटिस कर ली कलाई
एक यूजर ने इस तस्वीर को देख आलिया भट्ट से सीधा सवाल किया, ‘तुमने किसके लिए हाथ काटा यार?’ एक फैन ने लिखा है, ‘एक बात है। मुझे नहीं पता कि किसने नोटिस किया है लेकिन आपके हाथ की कलाई के ऊपर कट के निशान हैं… हम लड़कियां कभी-कभी प्यार में पागल हो जाती हैं।’ एक फैन ने लिखा, ‘किसने नोटिस किया कि आलिया के हाथ पर कटने के निशान हैं, जो लोग आशिकी में करते हैं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘किसी ने उसकी कलाई पर कटे के निशान देखे।’ अब कुछ इसी तरह बातें सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
3 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
3 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
3 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
6 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
43 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
75 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
195 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
217 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines