लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक, दोनों तरफ से बरसे जूते

लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और महिला प्रदेश अध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते ये झपड़ हाथापाई में बदल गई.

tussle between mamta chaudhary and ajay rai supporters

लखनऊ में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक आपस में भिड़े. (Photo: ANI)

लखनऊ में कांग्रेस हेडक्वार्टर से जो वीडियो सामने आया, वो वाकई हैरान कर देने वाला है. दफ्तर में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और महिला प्रदेश अध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते ये झपड़ हाथापाई में बदल गई और इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर जूते फेंके गए. दरअसल, ये हंगामा यूपी कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान हुआ.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, क्या थामने वाले हैं SP का दामन?

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि अजय राय जब कांग्रेस हेडक्वार्टर पहुंचे तो ममता चौधरी के समर्थकों ने उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किए. इसके बाद पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के समर्थकों ने ममता चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. उन्होंने हाथों में जूते लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया. अजय राय ने इस बारे में कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा मोना और इमरान मसूद से शिकायत की. उन्होंने ममता चौधरी और उनके समर्थकों पर पार्टी का नाम खराब करने का आरोप लगाया. अजय राय ने कहा कि ऐसे लोग अगर कांग्रेस का हिस्सा रहेंगे तो पार्टी की छवि बिगड़ेगी.

ममता चौधरी को पार्टी से बाहर करने की मांग

हंगामे के दौरान मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि जब अजय राय अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस हेडक्वार्टर पहुंचे तो वहां काफी भीड़ मौजूद थी. इस दौरान उनके समर्थकों ने कहा कि ‘अध्यक्ष जी के निकलने के लिए रास्ता दे दीजिए.’ ये सुनते ही ममता चौधरी की तरफ से आवाज आई, ‘कौन अध्यक्ष?’ बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई. चश्मदीदों का कहना है कि अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों की बीच मारपीट हुई और जूते भी फेंके गए. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष न मांग की है कि ममता चौधरी जैसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाए. अब इसपर पार्टी आलाकमान क्या फैसला लेती है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ