Niharika Gupta
Read More
HSCAP Kerala Plus One Allotment Result 2023: उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, केरल (DGE) ने आज, 19 जून को उच्चतर माध्यमिक केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (HSCAP) 11वीं प्रवेश के पहले दौर का अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार एचएससीएपी केरल प्लस वन फर्स्ट अलॉटमेंट रिजल्ट hscap.kerala.gov.in या entry.dge.kerala.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
आधिकारिक बयान के अनुसार “केरल में कक्षा 11 की 3,03,409 सीटों के लिए कुल 4,60,147 वैध आवेदन प्राप्त हुए थे और 2,41,104 उम्मीदवारों को पहली सूची में सीटें अलॉट की गई हैं और 62,305 सीटें आगे के प्रवेश दौरों के लिए खाली हैं”।
एचएससीएपी केरल प्लस वन 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 02 से 09 जून, 2023 तक की गई। डीएचएसई, केरल ने प्लस वन ट्रायल अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया है। अलॉटमेंट परिणाम तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।