CBSE Date Sheet 2027 : क्या आ गई डेटशीट? जानिए 10वीं-12वीं की परीक्षा का पूरा शेड्यूल और नए नियम

CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट जल्द cbse.gov.in पर जारी होगी. जानिए कक्षा 10वीं-12वीं के एग्‍जाम शेड्यूल, 10वीं के नए नियमों और PDF डाउनलोड करने का आसान तरीका.

CBSE Date Sheet 2027 Download PDF Class 10 and 12

CBSE Date Sheet 2027: कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट कब आएगी? देखें शेड्यूल व नियम

CBSE Date Sheet 2027: अगर आप भी साल 2026-27 के सेशन में CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के छात्र हैं, तो आपके दिल की धड़कनें थोड़ी तेज होना लाजमी है. बोर्ड एग्‍जाम की तैयारी में सबसे पहला और अहम पड़ाव होता है- ऑफिशियल डेटशीट (CBSE Date Sheet 2026) का आना. कब होगी पहली परीक्षा? दो विषयों के बीच कितना गैप मिलेगा? इस बार 10वीं के नियम क्या बदले हैं? आइए, इन सभी सवालों के जवाब एकदम आसान भाषा में समझते हैं.

विज्ञापन

कब रिलीज़ होगी CBSE Date Sheet 2027?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर सितंबर के आखिरी हफ्ते में डेटशीट जारी करेगा लेक‍िन पहले टेंटेट‍िव डेटशी जारी की जाएगी. फाइनल डेटशीट अक्टूबर या नवंबर तक आने की उम्मीद है. कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी.

विज्ञापन

CBSE Class 10: इस बार लागू होंगे ये 4 नए और बड़े नियम
अगर आप 10वीं में हैं, तो बोर्ड ने आपके लिए कुछ बड़े बदलाव किए हैं.

विज्ञापन
  1. दो बार बोर्ड परीक्षा का मौका (Two-Board Exam System): 10वीं के छात्रों को एक ही साल में दो बार एग्‍जाम देने का विकल्प मिलेगा. फरवरी की पहली परीक्षा मुख्य होगी, जबकि मई 2027 में होने वाली दूसरी परीक्षा के जरिए आप अधिकतम 3 विषयों में अपने नंबर सुधार (Improvement) सकते हैं.
  2. 50% योग्यता-आधारित प्रश्‍न (Competency-Based Questions): रट्टा मारने का जमाना गया. अब 50% सवाल केस-स्टडी, प्रैक्टिकल और लॉजिकल समझ पर आधारित होंगे.
  3. 75% अटेंडेंस जरूरी: अगर आपकी स्कूल में उपस्थिति 75% से कम रही, तो एडमिट कार्ड मिलने में दिक्कत हो सकती है.
  4. सेक्शन-वाइज उत्तर देने का नियम: साइंस या सोशल साइंस जैसे विषयों में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के उत्तर strictly उनके तय सेक्शन में ही लिखने होंगे.

कैसे डाउनलोड करें CBSE Date Sheet 2027 PDF?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  • Main Website वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. Latest @ CBSE सेक्शन में जाएं.
  • Class 10th Date Sheet 2027 या Class 12th Date Sheet 2027 लिंक पर क्लिक करके PDF डाउनलोड कर लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ