---विज्ञापन---

NTA Exam Calendar: जेईई मेन, यूजीसी नेट और CUET PG की तारीखें घोषित; यहां देखें पूरा शेड्यूल

NTA Exam Calendar: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के लिए परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर जारी कर दिया है. इंजीनियरिंग, पोस्ट ग्रेजुएशन और रिसर्च की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए शेड्यूल जारी किया गया है. जेईई मेन सेशन-1 जनवरी 2027 में होगा, जबकि यूजीसी नेट का आयोजन दिसंबर 2026 में किया जाएगा.

---विज्ञापन---

NTA Exam Calendar: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET, JEE Main 2027 और CUET PG समेत कई बड़ी परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है. दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच आयोजित होने वाली सभी प्रमुख प्रवेश व पात्रता परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर जारी कर दिया है. NTA द्वारा 16 सितंबर 2026 को जारी इस सार्वजनिक सूचना में जेईई मेन सेशन-1, यूजीसी नेट, सीयूईटी पीजी (CUET PG), सीमैट (CMAT), निफ्ट (NIFT) और ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट जैसी बड़ी परीक्षाओं की तारीखें शामिल हैं. एजेंसी का कहना है कि यह कैलेंडर परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने और छात्रों को समय रहते अपनी तैयारी की रणनीति बनाने की सुविधा देने के उद्देश्य से जारी किया गया है.

दिसंबर में UGC NET और मिलिट्री स्कूल परीक्षाएं

कैलेंडर के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर साइकिल की परीक्षा 14 से 19 दिसंबर 2026 के बीच प्रस्तावित है. इसके लिए 20 और 21 दिसंबर को बफर तारीखों के तौर पर सुरक्षित रखा गया है. वहीं, ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट का आयोजन 20 और 21 दिसंबर 2026 को किया जाएगा. इसके अलावा:

---विज्ञापन---
  • 6 दिसंबर: राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज प्रवेश परीक्षा
  • 8 से 12 दिसंबर: स्वयम परीक्षाएं
  • 13 दिसंबर: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षा

जनवरी में JEE Main Session 1 और NIFT

इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए जेईई मेन 2027 सेशन 1 का आयोजन 22 से 24 जनवरी और 28 से 30 जनवरी 2027 के बीच प्रस्तावित है, जबकि 31 जनवरी बफर डेट रहेगी. यह पहला सत्र आगे की मेरिट और काउंसलिंग के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है. वहीं, 10 जनवरी को NIFT और NETS की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं. ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को होगी.

फरवरी और मार्च का शेड्यूल: CMAT और CUET PG

फरवरी महीने में सीमैट (CMAT) परीक्षा 7 फरवरी को और एनआईटीटीटी (NITTT) का पहला भाग 26 व 27 फरवरी को होगा. मार्च का महीना सबसे व्यस्त रहेगा, जिसमें सीयूईटी पीजी (CUET PG 2027) कई चरणों में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 1 से 5 मार्च, 8 से 20 मार्च और 24 से 25 मार्च के बीच प्रस्तावित है, जबकि 30 और 31 मार्च बफर तारीखें हैं. इसके साथ ही एनआईटीटीटी का दूसरा चरण 5 और 7 मार्च को कराया जाएगा.

---विज्ञापन---

तारीखों में हो सकता है बदलाव

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि ये सभी तारीखें अभी अस्थायी हैं. प्रशासनिक, कानूनी या लॉजिस्टिक कारणों से इनमें बदलाव संभव है. इसे आधिकारिक नोटिफिकेशन न माना जाए; प्रत्येक परीक्षा का विस्तृत बुलेटिन और सूचना पोर्टल पर अलग से जारी होगी. छात्रों को सलाह है कि वे ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

First published on: Sep 16, 2026 11:29 PM

End of Article

About the Author

Vijay Kumar

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola