CBSE Board Exam 2027 Datesheet: कब जारी होगा 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का टाइमटेबल? जानें बड़ा अपडेट

CBSE Class 10th, 12th Board Exam 2027 Datesheet: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जल्द जारी हो सकती है. जानिए पिछले साल के ट्रेंड के आधार पर संभावित तारीखें और अपडेट्स.

CBSE Board Exam 2027 date

कब आएगी 10वीं-12वीं की डेटशीट? जानें कब जारी होगा संभावित टाइमटेबल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई कर रहे लाखों छात्र और उनके माता पिता इन दिनों एक ही सवाल पूछ रहे हैं, 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट कब आएगी? हालांकि CBSE ने अभी तक डेटशीट जारी करने की किसी आधिकारिक तारीख (Official Date) का ऐलान नहीं किया है, लेकिन पिछले सालों के पैटर्न को देखें तो टाइमटेबल बहुत जल्द ही सामने आ सकता है.

विज्ञापन

आइए जानते हैं क‍ि डेटशीट को लेकर क्या-क्या अपडेट्स हैं और आपको कब तक इंतजार करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

कब जारी हो सकती है CBSE की पहली डेटशीट?

पिछले साल (2026 की परीक्षाओं) का रिकॉर्ड देखें, तो बोर्ड ने 24 सितंबर को पहली संभावित डेटशीट जारी कर दी थी. इसके बाद 30 अक्टूबर को रिवाइज्ड डेटशीट आई और फिर दिसंबर के आखिर में दोबारा बदलाव किए गए.

विज्ञापन

    इसी ट्रेंड के आधार पर माना जा रहा है कि वर्ष 2027 बोर्ड परीक्षाओं का पहला शेड्यूल सितंबर या अक्टूबर के महीने में देखने को मिल सकता है. हालांकि, बोर्ड ने अभी इसकी कोई पक्की घोषणा नहीं की है.

    टेंटेटिव और फाइनल डेटशीट में क्या अंतर होता है?
    CBSE के हालिया ट्रेंड से यह साफ है कि छात्रों को परीक्षा से पहले एक से ज्यादा शेड्यूल देखने को मिल सकते हैं.

    विज्ञापन

    Tentative Datesheet (संभावित टाइमटेबल): यह छात्रों और स्कूलों को शुरुआती अंदाजा देने के लिए जारी की जाती है ताकि वे अपनी पढ़ाई और रिविजन की योजना बना सकें.

    विज्ञापन

    Final Datesheet (अंतिम टाइमटेबल): बोर्ड परीक्षाओं के लिए यही शेड्यूल मान्य होता है. कई बार जेईई मेन (JEE Main) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं, त्योहारों या प्रशासनिक कारणों से बोर्ड को तारीखों में बदलाव (Reschedule) करना पड़ता है.

      बोर्ड ने शुरू की 2026-27 सेशन की तैयारी
      CBSE में बोर्ड परीक्षाओं की प्रशासनिक प्रक्रियाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं. बोर्ड ने हाल ही में 10 सितंबर को 2026-27 सेशन के लिए List of Candidates (LOC) जमा करने से जुड़ा नोटिस जारी कर दिया है. आप पहली डेटशीट आने पर ही अपनी तैयारी का ढांचा तय कर लें, लेकिन किसी भी छोटे बदलाव के लिए ऑफिशियल वेबसाइट (cbse.gov.in) के अपडेट्स पर नजर बनाए रखें.

      विज्ञापन

        न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

        First published on:

        और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

        लेख समाप्त

        लेखक के बारे में

        Vandana Bharti

        Vandana Bharti

        वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
        ... और पढ़ें
        विज्ञापन
        होम पेज पर वापस जाएँ