---विज्ञापन---

CAT Exam 2026: बढ़ गई रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट, अब 22 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

CAT 2026 Last Date Extended: आईआईएम ने कैट 2026 रजिस्ट्रेशन की तारीख 22 सितंबर तक बढ़ाई. जानिए एलिजिबिलिटी, एप्लीकेशन फीस और ऑनलाइन फॉर्म भरने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका.

---विज्ञापन---

CAT 2026 Registration Last Date Extended: अगर आपका सपना आईआईएम (IIM) या देश के टॉप बिजनेस स्कूलों से MBA करने का है और आप किसी वजह से कैट 2026 (CAT 2026) का फॉर्म नहीं भर पाए थे, तो आपके लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है. आईआईएम (IIM) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. पहले आवेदन करने की लास्ट डेट 15 सितंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 22 सितंबर 2026 कर दिया गया है. आइए समझते हैं कि कौन-कौन इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकता है, कितनी फीस लगेगी और एप्लीकेशन प्रोसेस क्या है.

कौन कर सकता है आवेदन?

CAT 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए खास शैक्षणिक योग्यता चाह‍िए. जैसे क‍ि जनरल, EWS और NC-OBC उम्मीदवार कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए. SC, ST और PwBD उम्मीदवार के ल‍िए कम से कम 45% अंकों के साथ ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है. अगर आपने CA, CS, ICWA (CMA) या FIAI की डिग्री तय पर्सेंटेज के साथ पूरी की है, तो भी आप योग्य हैं. जो अभ्यर्थी ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी कैट 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

इस डायरेक्‍ट ल‍िंंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं

कैटेगरी वाइज आवेदन शुल्क
SC / ST / PwBD वर्ग:
1350 रुपये

---विज्ञापन---

अन्य सभी वर्ग (General/EWS/OBC): 2700 रुपये

परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं
आईआईएम ने केवल ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ाई है. परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है:

---विज्ञापन---

एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट: 4 नवंबर 2026
कैट 2026 परीक्षा की तारीख: 29 नवंबर 2026

घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए New Candidate Registration लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद Registered Candidate Login पर क्लिक करके अपनी पर्सनल और शैक्षणिक डिटेल्स भरें.
  • अपनी कैटेगरी के हिसाब से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर जरूर रख लें.

First published on: Sep 16, 2026 09:45 AM

End of Article

About the Author

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola