CAT 2026 Last Date : कैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख, iimcat.ac.in पर ऐसे अप्लाई

CAT 2026 Registration Last Date Today: IIM CAT 2026 के लिए आवेदन करने का आज अंतिम मौका. जानिए एलिजिबिलिटी, एप्लीकेशन फीस, एग्जाम डेट और ऑनलाइन फॉर्म भरने का आसान तरीका.

CAT 2026 Registration Last Date

एमबीए करने का सपना है? आज ही करें CAT 2026 के लिए अप्लाई, बंद होने वाली है एप्लीकेशन विंडो!

CAT 2026 : अगर आप देश के टॉप आईआईएम (IIMs) या बड़े बी-स्कूलों से एमबीए (MBA) करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी CAT 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन (Registration) करने का आज 15 सितंबर 2026 को आखिरी मौका है.

विज्ञापन

अगर आपने अभी तक किसी वजह से अपना फॉर्म नहीं भरा है, तो बिना एक मिनट की देरी किए तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें. 15 सितंबर के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी और आपको दोबारा मौका नहीं मिलेगा. आइए जानते हैं कि कौन-कौन इस परीक्षा के लिए एलिजिबल है, कितनी फीस लगेगी और फॉर्म भरने का स्टेप बाय स्टेप तरीका क्या है.

विज्ञापन

कौन कर सकता है अप्लाई?

कैट 2026 परीक्षा में बैठने के लिए योग्यता की शर्तें अलग-अलग हैं. जैसे क‍ि जनरल, EWS और NC-OBC कैटेगरी के छात्रों के ल‍िए ग्रेजुएशन (Graduation) में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है. वहीं अगर छात्र SC, ST और PwBD कैटेगरी से हैं तो स्‍नातक में न्यूनतम 45% अंक होने चाहिए. अगर आप प्रोफेशनल डिग्री धारक हैं और आपने CA, CS, ICWA (CMA) या FIAI की डिग्री तय पर्सेंटेज के साथ पूरी की है, तो भी आप भी पात्र हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा फाइनल ईयर स्टूडेंट्स, यानी जो छात्र ग्रेजुएशन के आखिरी साल में पढ़ाई कर रहे हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

एप्लीकेशन फीस क‍ितनी है
फॉर्म जमा करते समय अपनी कैटेगरी के हिसाब से परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा:

विज्ञापन

SC / ST / PwBD उम्मीदवार: 1350 रुपये
अन्य सभी वर्ग (General/OBC/EWS): 2700 रुपये

बता दें क‍ि बिना फीस के फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसल‍िए फीस का भुगतान वाला स्‍टेप भूले नहीं.

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा और कब आएगा एडमिट कार्ड?
एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट: 4 नवंबर 2026
परीक्षा की तारीख (Exam Date): 29 नवंबर 2026 (देशभर के तय सेंटर्स पर)

घर बैठे कैसे भरें CAT 2026 का फॉर्म?

विज्ञापन
  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
  • होम पेज पर New Candidate Registration लिंक पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा. इसके बाद Registered Candidate Login पर क्लिक करके लॉगिन करें.
  • अपनी पर्सनल, एकेडमिक डिटेल्स और एग्जाम सिटी प्रेफरेंस भरें.
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें.
  • भविष्य के लिए भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट संभालकर जरूर रख लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ