नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सेशन 2) परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 24 छात्रों ने 100 परसेंटाइल मार्क्स हासिल करे हैं। इन्हीं में से एक हैं देवदत्ता माझी, जिन्होंने इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल एक मिसाल कायम की है.
दरअसल, साल 2023 में जब देवदत्ता माझी ने पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा में 700 में से 697 अंक लाकर टॉप किया था, तभी यह साफ हो गया था कि यह बच्ची कुछ बड़ा करने वाली है। वहीं, आज दो साल बाद उन्होंने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रच दिया है। देवदत्ता ने JEE (Main) 2025 Session 2 Paper 1 (BE/BTech) में 100 परसेंटाइल स्कोर के साथ ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है।
सेशन 1 में लाई 99.99 परसेंटाइल
पश्चिम बंगाल के कटवा, पूर्व बर्दवान जिले की रहने वाली देवदत्ता, कटवा दुर्गादासी चौधुरानी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा हैं। उनकी पढ़ाई का ग्राफ शुरू से ही शानदार रहा है। JEE Main 2025 के सेशन 1 में भी उन्होंने 99.99921 परसेंटाइल और ऑल इंडिया रैंक 275 हासिल कर स्टेट टॉपर बनी थीं। अब दूसरे सेशन में उन्होंने देश में टॉप कर बंगाल का नाम रोशन किया है।
मेहनत और अनुशासन से बनी मिसाल
देवदत्ता को यह सफलता एक दिन में नहीं मिली। इसमें वर्षों की मेहनत, अनुशासन और लगन शामिल है। उनके अनुसार, “उन्होंने माध्यमिक परीक्षा खत्म होते ही JEE की तैयारी शुरू कर दी थी।” उनकी मां बताती हैं कि शुरुआत में देवदत्ता को यह समझ नहीं आ रहा था कि कहां से शुरू करें, तब उन्होंने खुद घर पर पढ़ाई में मदद की। बाद में देवदत्ता ने कोचिंग क्लासेस और ऑनलाइन कोर्सेस भी जॉइन किए।
घर पर रहकर उन्होंने रोजाना करीब 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई की। अंतत: उनकी मेहनत रंग लाई और वह देशभर के सिर्फ 24 छात्रों में शामिल हुईं, जिन्होंने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। पश्चिम बंगाल से ऐसा करने वाली वह सिर्फ दो छात्रों में से एक हैं, दूसरे छात्र हैं अर्चिस्मान नंदी।
किताबों से आगे की सोच
देवदत्ता सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि जीवन के हर पहलू में संतुलन बनाए रखती हैं। उन्हें जानवरों से बहुत लगाव है और वह अपने मोहल्ले के आवारा जानवरों की देखभाल भी करती हैं। प्रकृति से प्यार और शांति की तलाश उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। पढ़ाई के बीच वह अपनी मां के साथ दिल की बातें करना कभी नहीं भूलतीं। उनकी मां ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।
अगला लक्ष्य: IISc और रिसर्च
अब जब JEE Advanced 2025 और WBJEE जैसे महत्वपूर्ण एग्जाम आने वाले हैं, देवदत्ता पूरी तरह से अगले पड़ाव पर फोकस्ड हैं। उनका सपना है कि वे IISc बेंगलुरु से हायर एजुकेशन प्राप्त करें और आगे चलकर Scientific Research की फील्ड में काम करें।
उनकी मां कहती हैं, “हमें उस पर गर्व है, लेकिन अभी हमारा ध्यान अगली परीक्षा की तैयारी पर है।”
देवदत्ता माझी की कहानी यह साबित करती है कि अगर मेहनत, परिवार का साथ और मन में जुनून हो, तो कोई भी सपना हकीकत बन सकता है। वह आज सिर्फ एक छात्रा नहीं, बल्कि हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
संबंधित खबरें
विदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
3 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
3 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
3 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
5 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
7 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
8 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
10 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines