जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) भारत और दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा के जरिए छात्र देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में एडमिशन पाते हैं। हर साल हजारों छात्र जेईई मेन और एडवांस्ड परीक्षा देते हैं, ताकि उन्हें आईआईटी में एडमिशन मिल सके। आज हम बात कर रहे हैं अर्णव सिंह की, जिन्होंने जेईई मेन 2025 (जनवरी सेशन) में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं।
अर्णव का सफर
अर्णव का जन्म दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल में हुआ था, लेकिन उनका परिवार बिहार से है। उनके माता-पिता बाद में नागपुर (महाराष्ट्र) शिफ्ट हो गए और फिर भोपाल में बस गए। साल 2019 से अर्णव कोटा में पढ़ाई कर रहे हैं, जहां उनके पिता 2018 से गणित (Math) पढ़ा रहे हैं। वहीं, उनकी मां नेहा भारती होम मेकर हैं।
कोटा आने से पहले, अर्णव भोपाल में पढ़ते थे। अपनी इस सफलता पर उन्होंने खुशी जाहिर की और अपनी मेहनत व अपने पिता के सहयोग को इसका श्रेय दिया।
पिता का समर्थन और मार्गदर्शन
अर्णव के पिता, अजीत सिंह, कोटा के एक प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट में गणित पढ़ाते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने कभी अर्णव पर कोई लक्ष्य तय करने का दबाव नहीं डाला, बल्कि उन्हें सिर्फ अच्छी तैयारी करने पर फोकस करने के लिए कहा।
उन्होंने आगे कहा “अगर वह 100 पर्सेंटाइल नहीं भी ला पाता, तब भी मुझे दुख नहीं होता, क्योंकि मुझे पता है कि उसने अपनी पूरी मेहनत लगा दी है। हम बच्चों पर ज्यादा उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए, बल्कि उनकी सही तैयारी करवानी चाहिए। अगर तैयारी अच्छी होगी, तो सफलता खुद ही मिलेगी।”
अर्णव की पढ़ाई और लक्ष्य
अर्णव ने कक्षा 10 में 97% अंक हासिल किए थे और वह हमेशा से अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहे हैं। वह ओलंपियाड के कैंप लेवल तक पहुंचे हैं और गणित में गहरी रुचि रखते हैं। हालांकि, अभी उनकी आगे की पढ़ाई को लेकर कोई ठोस योजना नहीं बनी है।
उनका मुख्य लक्ष्य जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) पास करके आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) में कंप्यूटर साइंस (B.Tech) की पढ़ाई करना है।
अर्णव ने अपनाई यह स्ट्रैटेजी
अर्णव का मानना है कि लगातार रिवीजन और होमवर्क करने से समझ मजबूत होती है। वह हर दिन 10-12 घंटे पढ़ाई करते हैं और अपने पिता से डाउट्स दूर करवाते हैं।
अप्रैल में होने वाली जेईई मेन (सेशन 2) की तैयारी के लिए वह मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस क्वेश्चन हल करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि शरीर और दिमाग को परीक्षा के लंबे समय तक बैठने के लिए तैयार करना बहुत जरूरी होता है, ताकि थकान महसूस न हो।
संबंधित खबरें
CBSE Board Exam: क्या बदल गए पासिंग मार्क्स के नियम? क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए अब चाहिए कितने नंबर
8 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
1 day agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
2 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
3 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
4 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
6 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
6 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
8 days agoCA January 2027 Exam Dates Released:जारी हुई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की डेट, यहां देखें पूरा टाइमटेबल
8 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines