अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) ने अगले शैक्षणिक सत्र से अपने कोर्स में अन्य धर्मों के साथ सनातन धर्म को भी शामिल करने का निर्णय लिया है।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी(एएमयू-AMU) के इस्लामिक स्टडीज विभाग में अब जल्द ही सनातन धर्म (Sanatan Dharam) की शिक्षा भी ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के छात्रों को दी जाएगी।
और पढ़िए – UPSC ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, यहां से करें चेक
बता दें इस संबंध में इस्लामिक स्टडी विभाग के चेयरमैन प्रोफेसर मोहम्मद इस्माइल ने वाइस चांसलर को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि इस्लामिक स्टडीज विभाग में एक नया कोर्स शुरू किया जा रहा है, जिसका नाम कंपैरेटिव रिलीजन (सनातन धर्म) है। इसमें अब यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं को सनातन धर्म का पाठ भी पढ़ाया जाएगा।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी उमर पीरजादा ने बताया कि एएमयू के थियोलॉजी डिपार्टमेंट में पिछले 50 वर्ष से सभी वर्ग के धर्मों के बारे में पढ़ाया जाता है।
अब उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के इस्लामिक स्टडीज विभाग में भी सनातन धर्म के बारे में पोस्ट ग्रेजुएट छात्र छात्राओं को पढ़ाया जाएगा।
आगे उन्होंने कहा है कि एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की इच्छा थी कि सभी धर्म के छात्र-छात्राओं को एएमयू में शिक्षा हासिल हो।
इन तमाम बातों को देखते हुए और हिंदू मुस्लिम एकता कायम करने के लिए डिपार्टमेंट के चेयरमैन ने यह निर्णय लिया गया है। जल्द ही अब एएमयू के इस्लामिक स्टडीज डिपार्टमेंट में सनातन धर्म के बारे में भी छात्र छात्राओं को पढ़ाया जाएगा।
शताब्दी समारोह में शामिल हुए थे पीएम मोदी
पूर्व में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह के एक कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री ने एएमयू की तारीफ की थी। इस दौरान एएमयू के प्रोफेसरो ने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की थी। अ
लीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या में विदेशी छात्र छात्राएं पढ़ते हैं। यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे विदेशी छात्र छात्राओं को भी अब सनातन धर्म पढ़ाया जाएगा।
और पढ़िए –कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, ऐसे करें चेक
हिंदुवादियों छात्र नेताओं ने किया स्वागत हिंदूवादी छात्र नेताओं का कहना है कि एएमयू का यह ऐतिहासिक कदम है। सौरव चौधरी ने कहा कि इस कदम से सभी धर्मों के छात्रों को एक सूत्र में बांधने में सहायता मिलेगी।
दूसरे धर्म के लोगों को भी सनातन धर्म के बारे में जानकारी मिलेगी। हम लोग यह न्यू वाइस चांसलर का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं साथ ही उन चेयरमैन का भी जिन्होंने यह निर्णय लिया है।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
4 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
4 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
5 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
6 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
6 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
7 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
9 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
10 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines