Zomato Gold: ई-कॉमर्स कंपनी Zomato महज 30 रुपये में जोमैटो गोल्ड मेंबरशिप का ऑफर दे रही है। कंपनी की ओर से इस मेंबरशिप लेने के बाद ग्राहकों को 6 महीने तक फ्री में डिलीवरी मिलेगी। जानकारी के अनुसार इस मेंबरशिप को लेने पर आप अगर अपने घर या ऑफिस से 7 किलोमीटर के रेंज में डिलीवरी का ऑर्डर करते हैं, तो 200 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर आपको फ्री डिलीवरी मिलेगी।
बता दें ये ऑफर उन्हीं रेस्टोरेंट पर अवेलेबल होगा जो जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय का इस्तेमाल करते हैं। जानकारी के अनुसार ये जोमैटो की 3 + 3 यानी छह महीने की मेंबरशिप है। इस जोमैटो गोल्ड मेंबरशिप में फ्री डिलीवरी के साथ अन्य ऑफर दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: December 2024 Bank Holiday: दिसंबर में किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट
पुराने ग्राहकों को 20 रुपये में मिलेगी गोल्ड मेंबरशिप
कंपनी की ओर से नए ग्राहकों को 30 रुपये में और पुराने ग्राहकों को 20 रुपये में ये गोल्ड मेंबरशिप दी जा रही है। बता दें इससे पहले कंपनी ने अपनी 16वीं वर्षगांठ पर जुलाई 2024 में ऐसी ही मेंबरशिप स्कीम लॉन्च की थी। बता दें ई कॉमर्स साइट जोमैटो समय-समय पर अपने ग्रहकों की संख्या बढ़ाने के लिए इस तरह की स्कीम लॉन्च करती रहती है।
Zomato Gold पर 30% की छूट
कंपनी की ये स्पेशल ब्लैक फ्राइडे डील है। यह ऑफर सभी जोमैटो ऐप यूजर्स के लिए लागू है। जानकारी के अनुसार Zomato Gold मेंबरशिप लेने पर ग्राहकों को पार्टनर रेस्टोरेंट पर 30% तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। कंपनी के अनुसार जिन शहरों के रेस्टोरेंट जोमैटो से अटैच नहीं है, उन शहरों के ग्राहकों को इस छूट और मेंबरशिप ऑफर का बेनिफिट नहीं मिलेगा। बता दें कंपनी के साथ करीब 20000 से अधिक रेस्तरां अटैच हैं।
ऐसे उठाए स्कीम का फायदा
जोमैटो गोल्ड की इस मेंबरशिप के लिए कंपनी ने उन लोगों को WhatsApp मैसेज भी भेजे हैं जिन्होंने कंपनी की इस सर्विस को सब्सक्राइब किया हुआ है। मैसेज में ऑफर का क्लेम करने के लिए आए लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके अलावा आप कंपनी के ऐप के जरिए भी इस मेंबरशिप को ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Adani Bribery Case: पहली बार भारत सरकार ने दी अपनी प्रतिक्रिया, आरोपों पर कही ये बड़ी बात
संबंधित खबरें
Infosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
4 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
9 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
12 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
14 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
15 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
18 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
18 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
19 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
19 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines