December 2024 Bank Holiday: दिसंबर में किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

December 2024 Bank Holiday: विभिन्न राज्यों के अनुसार आरबीआई अलग-अलग शेड्यूल जारी करता है। दिसंबर 2024 में बैंक पा-टोगन नेंगमिनजा संगमा, यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर भी बंद रहेंगे।

प्रतीकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल (3)

प्रतीकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

विज्ञापन

December 2024 Bank Holiday: दिसंबर महीने में बैंकों की करीब 16 दिन छुट्टी रहने वाली है। ऐसे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इसकी पूरी लिस्ट जारी की है। आरबीआई की अपील है कि लोग बैंकों में छुट्टी के लिए अपने-अपने राज्य सरकारों की वेबसाइट पर अपडेट लिस्ट चेक करें।

बता दें अलग-अलग राज्य के हिसाब से बैंकों के अवकाश में कुछ अंतर हो सकता है। जानकारी के अनुसार दिसंबर 2024 में बैंक विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे। इनमें सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व, गोवा मुक्ति दिवस और क्रिसमस डे जैसे समारोह शामिल हैं।

Advertisment

 रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा इन दिनों बंद रहेंगे बैंक

बता दें विभिन्न राज्यों के अनुसार आरबीआई अलग-अलग शेड्यूल जारी करता है। दिसंबर 2024 में बैंक हर हफ्ते के रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेंगे। इसके अलावा दिसंबर में विभिन्न अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे। जिनमें पा-टोगन नेंगमिनजा संगमा, यू सोसो थाम की पुण्यतिथि, यू किआंग नांगबाह और नए साल की पूर्व संध्या आदि शामिल है।

विज्ञापन

किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक

  • 3 दिसंबर: गोवा में बैंक बंद (सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व)
  • 12 दिसंबर: मेघालय में बैंक बंद (पा-तोगन नेंगमिनजा संगमा)
  • 18 दिसंबर: मेघालय में बैंक बंद (यू सोसो थाम की पुण्यतिथि)
  • 19 दिसंबर: गोवा में बैंक बंद (गोवा मुक्ति दिवस)
  • 24 दिसंबर: मिजोरम, नागालैंड, मेघालय में बैंक बंद (क्रिसमस की पूर्व संध्या)
  • 25 दिसंबर: पूरे देश में बैंक बंद (क्रिसमस)
  • 26 दिसंबर: मिजोरम, नागालैंड, मेघालय में बैंक बंद (क्रिसमस उत्सव)
  • 27 दिसंबर: नागालैंड में बैंक बंद (क्रिसमस उत्सव)
  • 30 दिसंबर: मेघालय में बैंक बंद (यू कियांग नांगबाह)
  • 31 दिसंबर: मिजोरम, सिक्किम में बैंक बंद (नए साल का जश्न) ईव/लोसोंग/नामसूं

ये भी पढ़ें:  PAN 2.0: डुप्लीकेट PAN कार्ड का कर रहे इस्तेमाल तो तुरंत करें सरेंडर, लग सकता है हजारों का फटका

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ