महज Rs30 में Zomato Gold मेंबरशिप, 6 महीने तक डिलीवरी फ्री

Zomato Gold: ये जोमैटो की 3 + 3 यानी छह महीने की मेंबरशिप है। इस जोमैटो गोल्ड मेंबरशिप में ग्रहकों को फ्री डिलीवरी के साथ अन्य ऑफर दिए जाएंगे।

प्रतीकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल (4)

प्रतीकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

विज्ञापन

Zomato Gold: ई-कॉमर्स कंपनी Zomato महज 30 रुपये में जोमैटो गोल्ड मेंबरशिप का ऑफर दे रही है। कंपनी की ओर से इस मेंबरशिप लेने के बाद ग्राहकों को 6 महीने तक फ्री में डिलीवरी मिलेगी। जानकारी के अनुसार इस मेंबरशिप को लेने पर आप अगर अपने घर या ऑफिस से 7 किलोमीटर के रेंज में डिलीवरी का ऑर्डर करते हैं, तो 200 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर आपको फ्री डिलीवरी मिलेगी।

बता दें ये ऑफर उन्हीं रेस्टोरेंट पर अवेलेबल होगा जो जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय का इस्तेमाल करते हैं। जानकारी के अनुसार ये जोमैटो की 3 + 3 यानी छह महीने की मेंबरशिप है। इस जोमैटो गोल्ड मेंबरशिप में फ्री डिलीवरी के साथ अन्य ऑफर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

पुराने ग्राहकों को 20 रुपये में मिलेगी गोल्ड मेंबरशिप

कंपनी की ओर से नए ग्राहकों को 30 रुपये में और पुराने ग्राहकों को 20 रुपये में ये गोल्ड मेंबरशिप दी जा रही है। बता दें इससे पहले कंपनी ने अपनी 16वीं वर्षगांठ पर जुलाई 2024 में ऐसी ही मेंबरशिप स्कीम लॉन्च की थी। बता दें ई कॉमर्स साइट जोमैटो समय-समय पर अपने ग्रहकों की संख्या बढ़ाने के लिए इस तरह की स्कीम लॉन्च करती रहती है।

विज्ञापन

Zomato Gold पर 30% की छूट

कंपनी की ये स्पेशल ब्लैक फ्राइडे डील है। यह ऑफर सभी जोमैटो ऐप यूजर्स के लिए लागू है। जानकारी के अनुसार Zomato Gold मेंबरशिप लेने पर ग्राहकों को पार्टनर रेस्टोरेंट पर 30% तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। कंपनी के अनुसार जिन शहरों के रेस्टोरेंट जोमैटो से अटैच नहीं है, उन शहरों के ग्राहकों को इस छूट और मेंबरशिप ऑफर का बेनिफिट नहीं मिलेगा। बता दें कंपनी के साथ करीब 20000 से अधिक रेस्तरां अटैच हैं।

ऐसे उठाए स्कीम का फायदा

जोमैटो गोल्ड की इस मेंबरशिप के लिए कंपनी ने उन लोगों को WhatsApp मैसेज भी भेजे हैं जिन्होंने  कंपनी की इस सर्विस को सब्सक्राइब किया हुआ है। मैसेज में ऑफर का क्लेम करने के लिए आए लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके अलावा आप कंपनी के ऐप के जरिए भी इस मेंबरशिप को ले सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ