Wedding Season 2023: अगले महीने 23 नवंबर से देशभर में शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक सर्वे में पता चला है कि इस बार के सीजन में 23 दिन में देशभर में 35 लाख शादियां होंगी। इतना ही नहीं शादियों के कार्यक्रम से जुड़ी इंडस्ट्री के भी हाथ कमाई का लड्डू का लगने वाला है, क्योंकि वेडिंग इंडस्ट्री इस बार 4.25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली है।
2022 में हुई थीं इतनी शादियां
हाल ही में आई कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसायटी की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 के मुकाबले इस साल यानी 2023 में कहीं ज्यादा शादियां होंगी। इसके कारण शादियों से जुड़े उद्योगों को भी बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है। सर्वे में बताया गया है कि साल 2022 में करीब-करीब 32 लाख शादियां में 3.75 लाख करोड़ का कारोबार हुआ था। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये सर्वे देश के प्रमुख 20 शहरों के कारोबारियों और सर्विस प्रोवाइडर के आधार पर जारी किया था।
यह भी पढ़ेंः Rupee vs Dollar: डॉलर हुआ मजबूत, गिरता रुपया आपकी जेब के लिए है खतरनाक
दुल्हा-दुल्हान पर खर्चा होता है रकम का इतना हिस्सा
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि इस बार शादियों की संख्या को देखते हुए कारोबार की बेहतर संभावना है। इसको देखते हुए देशभर के व्यापारियों ने भी बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। सर्वे में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि शादी के कुल खर्चे 20 फीसदी दूल्हा और दुल्हन पर खर्च किया जाता है। जबकि बाकी 80 प्रतिशत खर्चा पूरे कार्यक्रम पर किया जाता है। सर्वे के अनुसार, सिर्फ दिल्ली में ही इस बार 3.5 लाख से ज्यादा शादियां होंगी।
ये हैं नवंबर और दिसंबर की शुभ तारीखें
बताया गया है कि इस बार शादियों के लिए 11 शुभ मुहूर्त हैं। बताया गया है कि 23 नवंबर से शुरू हो कर ये सीजन 15 दिसंबर तक चलेगा। नवंबर की बात करें तो शुभ तिथियां 23, 24, 27, 28 29 हैं, जबकि दिसंबर में 3, 4, 7, 8, 9 15 तारीख शुभ है। लिहाजा जिन परिवारों में शादियां होनी हैं, वहां तैयारी तेज हो गई हैं। घरों में रंगाई और पुताई का काम भी शुरू हो गया है।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
15 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines