News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Rupee vs Dollar: भारतीय रुपया लगातार डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहा है। हम अक्सर अखबारों के साथ न्यूज चैनल पर सुनते रहते हैं, पर क्या कभी ये सोचा है कि इसका असर हमें कैसे प्रभावित करता है। आपको बता दें कि इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ रहा है। देश की इकॉनमी तो कमजोर होती ही है, साथ में आपके घर का भी बजट बिगड़ता जाता है। पर आपको लगता है कि देश के अंदर सरकार सही फैसले नहीं ले रही है। आज रुपए की कीमत 83.28 प्रति 1 डॉलर की कीमत है।
रुपए की बात करें तो बाहरी फैक्टर इसके लिए जिम्मेदार रहते हैं। अभी इजराइल और हमास के बीच में वॉर के चलते विश्व के साथ भारत के रुपए पर भी प्रेशर बन रहा है। आज कच्चे तेल के दाम 92 डॉलर के पास पहुंच गई है। जिसके लिए सरकार को ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। साथ में वॉर के चलते अभी स्थिति गंभीर है। इसलिए करेंसी स्टेबल नहीं हो पा रही है।
रुपए के कमजोर होने के बाद RBI फॉरेक्स रिजर्व को बाहरी मार्केट में सेल करने लग जाता है, जिससे देश के अंदर ज्यादा हालत ना बिगड़ें। वहीं सरकार लोन की दर को बढ़ा देती है। जिससे आम आदमी की ईएमआई बढ़ जाती हैं। यानी कहीं ना कहीं देश के अंदर महंगाई बढ़ना शुरू हो जाती है।
यह भी पढ़ें- सस्ता इंटरनेट, सस्ता मोबाइल, अब अंबानी देंगे सस्ता घर और कार, ग्राहकों के मजे ही मजे!
आम आदमी की बात करें तो रिजर्व कम होने से इंपोर्ट महंगा होना शुरू हो जाता है। जिससे देश के अंदर कीमतें बढ़ना शुरू हो जाती हैं। इसके अलावा कच्चा तेल महंगा होने से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ जाते हैं और फिर सब्जी से लेकर सारा कच्चा माल महंगा हो जाता है। इसलिए कहा जाता है कि रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होना चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।