कमजोर रुपया हमेशा बुरा नहीं होता - व‍ित्‍त मंत्री

इन दिनों भारतीय रुपया निचले स्तर पर बना हुआ है. डॉलर के मुकाबले रुपया 90 रुपये के आसपास बना हुआ है. हालांक‍ि इस बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है क‍ि रुपये को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है और कमजोर रुपया हमेशा बुरा नहीं होता है.

nirmala sitaraman

व‍ित्‍त मंत्री ने कहा क‍ि रुपये की कमजोरी का एक्सपोर्टर्स को फायदा उठाना चाहिए

विज्ञापन

बुधवार 3 दिसंबर को विदेशी निवेशकों के बिकवाली के दबाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपया 90.43 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. गुरुवार को करेंसी में सुधार हुआ और यह 26 पैसे बढ़कर 89.89 पर बंद हुआ. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रुपए की गिरावट पर कहा कि रुपए को बाजार ही तय करेगा और उसे अपना स्तर खुद ढूंढने देना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक्सचेंज रेट बहुत संवेदनशील होते हैं इसलिए इन्हें ज्यादा कंट्रोल नहीं किया जा सकता.

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने शनिवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट (HTLS) 2025 में कहा कि जहां तक ​​रुपया-डॉलर एक्सचेंज रेट की बात है, जब करेंसी की वैल्यू कम होती है, तो आम बात यह होती है कि एक्सपोर्टर्स को इसका फायदा उठाना चाहिए. इत्तेफाक से, कुछ लोग कहते हैं कि US टैरिफ के समय, इससे कुछ राहत मिलती है. अगर यह सच भी है, तो भी मैं इस बात से पूरी तरह खुश नहीं हूं, लेकिन यह सच है कि इसके साथ-साथ इकॉनमी की मजबूती का भी अंदाजा लगाया जाना चाहिए.

विज्ञापन

फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा क‍ि इसे आज की आर्थिक स्थिति के हिसाब से समझना चाहिए. उन्होंने माना कि आज की अर्थव्यवस्था पहले से कहीं बेहतर है. FM ने इस बात पर जोर दिया कि करेंसी लेवल पर बहस में पिछली स्थितियों से तुलना करने के बजाय मौजूदा आर्थिक हकीकत को शामिल किया जाना चाहिए.

वित्त मंत्री ने कहा कि जब हम विपक्ष में थे तब अर्थव्यवस्था की हालत खराब थी लेकिन आज फंडामेंटल मजबूत हैं. इसीलिए रुपए पर हो रही बहस को आज की हकीकत के दायरे में रखना जरूरी है. सीतारमण ने कहा कि कमजोर रुपया हमेशा बुरा नहीं होता, क्योंकि इससे निर्यातकों को फायदा मिलता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ