Train Timing Change: मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने 25 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिन ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है उनमें मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है और गुजरात में वापी और अहमदाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच इसकी समय सारिणी में बदलाव किया गया है। इसमें कहा गया है, ‘20901/02 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से कई ट्रेनों के समय में बदलाव होगा।’
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि ट्रेन के समय में कुछ ही मिनटों का बदलाव किया गया है और नई समय सारिणी अगले कुछ दिनों में प्रभावी हो जाएगी। ठाकुर ने कहा कि ट्रेन संचालन को सुचारू बनाने के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस और बांद्रा टर्मिनस-रामनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस कुछ ऐसी ट्रेनें हैं जिनके समय में बदलाव किया गया है। बता दें कि स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित सेमी-हाई स्पीड मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 30 सितंबर को गुजरात की राजधानी से हरी झंडी दिखाई थी और अगले दिन वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया गया था।
वंदे भारत एक्सप्रेस भारत में महत्वपूर्ण शहरों के बीच यात्रा के समय को कम करने के लिए कई मार्गों पर भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है। अब तक, पांच रणनीतिक मार्गों पर ट्रेनों का उद्घाटन किया गया है, सभी का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। इन ट्रेनों को सरकार और यात्रियों के लिए अहम माना गया है।
अभी पढ़ें – New Traffic guideline: बड़ी खबर! अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा 2000 का चालान, यहां जानिए नए नियम
मैसूर-चेन्नई रूट पर दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 नवंबर को अपनी बेंगलुरु यात्रा के दौरान मैसूर-चेन्नई मार्ग पर दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस की टॉप स्पीड 180 किमी प्रति घंटा होने का दावा किया गया है (जैसा कि ट्रायल रन में हासिल किया गया था), इनमें से ज्यादातर ट्रेनों को अभी अपनी टॉप स्पीड तक पहुंचना बाकी है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
2 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
3 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
5 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
6 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
6 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
7 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
8 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines