Stock Market News: शेयर बाजार में आज फिर तेजी दिखाई दे रही है। यह लगातार दूसरा सत्र है जब मार्केट उछाल के साथ खुला है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 500 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 150 अंकों से अधिक की उछाल हासिल कर चुके थे और धीरे-धीरे बढ़त बढ़ती गई। सुबह 11 बजे तक सेंसेक्स करीब 800 और निफ्टी 235 अंक मजबूत हो चुके थे।
दबाव से निकल रहा बाहर
मार्केट में लगातार दो सत्रों की मजबूती से निवेशकों ने राहत की सांस ली है। पिछले कई महीनों से बाजार दबाव में कारोबार कर रहा है और इस वजह से निवेशकों का पोर्टफोलियो काफी हल्का हो गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार का मौजूदा प्रदर्शन दर्शाता है कि वो बुरे दौर से बाहर निकल रहा है। हालांकि, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। उनके मुताबिक, बाजार पिछले कई महीनों में इतना नीचे आ गया है कि पुरानी वाली स्थिति में पहुंचने में वक्त लगेगा।
Zomato के शेयर चमके
BSE पर आज Zomato का शेयर सबसे ज्यादा बढ़त हासिक करने वालों में शुमार है। खबर लिखे जाने तक यह 4.32 % की तेजी हासिल कर चुका था। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक और एशियन पेंट का नंबर है। वहीं, गिरावट वाले शेयरों की बात करें, तो इसमें पहले स्थान पर Bajaj Finserv है। यह शुरुआती कारोबार में 1.53% गिर चुका है।
दबाव में तेल कंपनियों के शेयर
आज के उछाल वाले बाजार मे भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयर दबाव में हैं। इंडियन ऑयल को छोड़कर दोनों सरकारी तेल कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। दरअसल, कई दिनों की नरमी के बाद कच्चा तेल महंगा हो रहा है। क्रूड ऑयल में तेजी से कंपनियों की लागत बढ़ेगी और मुनाफे पर असर पड़ेगा। ब्रेंट क्रूड ऑयल 71 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है। वहीं, WTI क्रूड भी 67 डॉलर प्रति बैरल पर है।
यह भी पढ़ें – कभी मिलता था 12% ब्याज, आज केवल 7.1%, क्या अभी भी PPF में निवेश है फायदे का सौदा?
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
18 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
19 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
20 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
21 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
21 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines