Stock Market Update: बाजार में मजबूती, तेजी से दौड़ रहे सेंसेक्स और निफ्टी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर नरमी के संकेत और यूएस मार्केट में 22 अप्रैल को आई तेजी से भारतीय बाजार को भी बूस्ट मिला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछाल के साथ आगे बढ़ रहे हैं। कल मार्केट दबाव में दिखाई दे रहा था।

Stock Market , share market today, Stock Market today, Sensex Today,

Photo Credit: Google

विज्ञापन

शेयर बाजार (Stock Market) आज उछाल के साथ खुला है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिले पॉजिटिव संकेतों से भारतीय बाजार को बूस्ट मिला है और इसमें तेजी आई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी इस समय बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 500 और निफ्टी 150 अंकों से अधिक की मजबूती हासिल कर चुके थे।

विज्ञापन

हर तरफ हरियाली

एशिया के दूसरे बाजारों में भी आज हरियाली देखने को मिल रही है। जापान का Nikkei 225 इंडेक्स करीब दो प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में भी डेढ़ प्रतिशत का उछाल आया है। हांगकांग के हैंग सेंग में ढाई प्रतिशत की बढ़त है। ताइवान का TAIEX इंडेक्स इस समय 3.90% की मजबूती से आगे बढ़ रहा है। इसी तरह, चीन के SSE Composite इंडेक्स में भी फिलहाल तेजी दिखाई दे रही है।

ट्रेड वॉर खत्म होने के संकेत

उधर, अमेरिकी मार्केट भी 22 अप्रैल को उछाल के साथ बंद हुआ। दरअसल, यूएस और चीन के बीच चल रही ट्रेड वॉर खत्म होने की उम्मीद बढ़ गई है। इस वजह से निवेशकों की घबराहट में कमी आई है। इसमें अलावा, ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि उनका फेडरल चीफ को पद से हटाने का कोई इरादा नहीं है। यह खबर भी यूएस मार्केट के लिए सुकून वाली है। अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने मंगलवार को एक समिट के दौरान कहा कि चीन के साथ टैरिफ विवाद लंबा नहीं चलेगा और उम्मीद है कि स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ