Stock Market News: शेयर बाजार के लिए इस सप्ताह के शुरुआती दो दिन काफी खराब रहे। कल भी मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिली। ऐसे में निवेशक चाहेंगे कि आज मार्केट में तेजी आए, ताकि बीते दिनों हुए नुकसान की कुछ भरपाई हो सके। वैसे, आज कुछ कंपनियों के शेयरों में एक्शन जरूर नजर आ सकता है। इसकी वजह है इन कंपनियों को लेकर सामने आईं खबरें।
Edelweiss Financial
RBI से एडलवाइस ग्रुप को बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय बैंक ने समूह की दो कंपनियों ECL फाइनेंस और एडलवाइस ARC पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटा लिया है। इस खबर से एडलवाइस फाइनेंस के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है। कल ही कंपनी के शेयर 8% से अधिक की उछाल के साथ 139.40 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल अब तक कंपनी का शेयर अपने निवेशकों को 77.69% का शानदार रिटर्न दे चुका है।
यह भी पढ़ें – क्यों भाग रहे हैं Oberoi Realty के शेयर, मालिक का Bollywood से है कनेक्शन?
Adani Energy Solutions
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने मंगलवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और बिजली आपूर्ति के लिए एक नई सहायक यूनिट बनाई है। कंपनी के शेयर कल गिरावट वाले बाजार में भी बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे। 815.35 रुपये के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 दिनों में 2.71% चढ़ चुका है। हालांकि, इस साल अब तक इसने 22.72% का नुकसान भी उठाया है।
Ambuja Cements
अडानी समूह की सीमेंट कंपनी Ambuja Cements के बोर्ड ने सांघी इंडस्ट्रीज और पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज के साथ मर्जर को मंजूरी दे दी है। इस खबर का कुछ न कुछ असर कंपनी के स्टॉक पर दिखाई दे सकता है। हालांकि, कल इसमें गिरावट आई और यह 571.50 रुपये पर बंद हुआ। Sanghi Industries भी मार्केट में लिस्टेड है, कंपनी का शेयर इस समय 77 रुपये के भाव पर मिल रहा है।
LTIMindtree
कंपनी को 88 करोड़ के टैक्स ऑर्डर के मामले में कुछ राहत मिली है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस टैक्स ऑर्डर पर अंतरिम रोक लगाई है। LTIMindtree के शेयर कल करीब 1% की गिरावट के साथ 6,672 रुपये पर बंद हुए थे। बीते छह महीनों में यह शेयर 31.09% का रिटर्न दे चुका है। इसका 52 वीक का हाई लेवल 6,767.95 रुपये है।
Exide Industries
बैटरी कंपनी एक्साइड इंडस्ट्रीज ने कल मार्केट बंद होने के बाद अपनी कारोबारी गतिविधि को लेकर एक बड़ी खबर दी। कंपनी ने बताया कि उसने अपनी सब्सिडियरी एक्साइड एनर्जी में 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है। 449.90 रुपये के भाव पर मिल रहे इस शेयर में कल 2.10% की गिरावट आई थी। इस साल अब तक ये स्टॉक 39.72% का रिटर्न अपने निवेशकों को दे चुका है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
7 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
9 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
9 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
10 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
11 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
13 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
14 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
15 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
15 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines