Stock Market Update: आमतौर पर शेयर बाजार हर शनिवार और रविवार को बंद रहता है, लेकिन आज 1 मार्च को मार्केट खुला रहेगा। शनिवार होने के बावजूद बाजार में ट्रेडिंग होगी। दरअसल, शेयर बाजार में एक मॉक ट्रेडिंग सेशन होने जा रहा है, इस वजह से मार्केट खुला रहेगा। इससे पहले, कल बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पूरी तरह लाल रहे।
जारी किए सर्कुलर
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) आज खुले रहेंगे। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, BSE और NSE ने सर्कुलर जारी करके इसकी जानकारी दी है। BSE ने बताया है कि शनिवार, 1 मार्च को एक्सचेंज इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट सेगमेंट में एक मॉक ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जा रहा है। मेंबर चाहें तो अपनी रेगुलेटरी जरूरतों को पूरा करने के लिए मॉक ट्रेडिंग सेशन या UAT (User Acceptance Testing) में भाग ले सकते हैं। थर्ड पार्टी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले ट्रेडिंग मेंबर भी इसका हिस्सा बन सकते हैं।
ऐसी रहेगी टाइमिंग
NSE के सर्कुलर के मुताबिक, इक्विटी में मॉक ट्रेडिंग सेशन के दौरान प्राइमरी साइट से ब्लॉक डील विंडो सेशन-1 सुबह 09:45 बजे से शुरू होगा और 10:00 बजे बंद होगा। जबकि नॉर्मल मार्केट ओपनिंग टाइम सुबह 10:15 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:15 बजे तक चलेगा। डिजास्टर रिकवरी (DR) साइट के लिए ट्रेडिंग सेशन दोपहर 2:00 बजे से लेकर दोपहर 2:08 बजे तक रहेगा और सामान्य ट्रेडिंग दोपहर 2:15 बजे शुरू होकर 3:00 बजे खत्म होगी। क्लोजिंग सेशन दोपहर 3:10 से लेकर 3:20 तक चलेगा। वहीं, BSE पर इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स और कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग सेशन सुबह 10:15 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा।
यह भी पढ़ें – BigBasket: आपके घर ग्रोसरी पहुंचाने वाली यह कंपनी कमाई भी कराएगी, समझिये फायदे का पूरा गणित
कल आई थी बड़ी गिरावट
28 फरवरी को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई। सेंसेक्स 1,414.33 अंक गिरकर 73,198.10 और निफ्टी 420.35 अंकों की कमजोरी के साथ 22,124.70 पर बंद हुआ। यह बाजार का करीब 9 महीने का निचला स्तर है। मार्केट में आई इस भारी गिरावट के साथ ही निफ्टी ने 29 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1996 के बाद यह पहला मौका है जब इंडेक्स लगातार पांच महीने गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे पहले, वर्ष 1996 में जुलाई से नवंबर तक निफ्टी लगातार पांच महीने गिरावट पर बंद हुआ था। शुक्रवार की गिरावट में निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।
संबंधित खबरें
Dharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
19 mins agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
59 mins agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
1 hr agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
2 hrs agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
3 hrs agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
6 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
6 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
7 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
10 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines