Stock Market News: पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार ग्रीन लाइन पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में उछाल देखने को मिला। आज भी कुछ शेयरों में उछाल की संभावना बन रही है, वजह है उनकी कंपनियों को लेकर सामने आईं बड़ी खबरें।
Vodafone Idea
इस लिस्ट में पहला नाम है टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया का। वोडाफोन ग्रुप ने बताया है कि उसने वोडा-आइडिया के शेयरों के बदले लिए गए 11650 करोड़ रुपये के बकाया को चुका दिया है। कर्ज चुकाने की इस खबर का कुछ न कुछ एक्शन आज कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर नुकसान के साथ 7.49 रुपये पर बंद हुए थे।
यह भी पढ़ें – 2025 में पैसों के साथ मजबूत होगा रिश्ता, अगर इन Tips पर करेंगे अमल
IL&FS Engineering and Constructin
इस कंपनी ने नए ऑर्डर की जानकारी दी है। उसने बताया है कि भुवनेश्वर मेट्रो के फेस 1 के लिए उसे 303 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। IL&FS को यह ऑर्डर Ceigall India के जरिये मिला है। कंपनी के शुक्रवार को करीब पांच प्रतिशत उछाल के साथ 41 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल अब तक ये शेयर 29.34% का रिटर्न दे चुका है।
Mahindra And Mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक नई स्टेप डाउन सब्सिडियरी के गठन की जानकारी दी है। कंपनी की यह सब्सिडियरी रीन्यूएबल एनर्जी में काम करेगी। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन महिंद्रा के शेयर बढ़त के साथ 3,042 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल अब तक इसके रिटर्न की बात करें, तो यह आंकड़ा 78.59% रहा है।
Shakti Pumps
शक्ति पम्पस के बोर्ड की बैठक 7 जनवरी 2025 को होने जा रही है, जिसमें फंड जुटाने पर फैसला लिया जाएगा। कंपनी की इस जानकारी का असर उसके शेयरों पर देखने को मिल सकता है। फिलहाल यह 1,069 रुपये के भाव पर उपलब्ध है और इस साल अब तक अपने निवेशकों को 523.14% का शानदार रिटर्न दे चुका है।
Kothari Products
कोठारी प्रोडक्ट्स ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी ने पिछले सप्ताह बाजार बंद होने के बाद बताया कि वह निवेशकों को एक शेयर के बदले एक बोनस शेयर देगी। कंपनी के शेयर शुक्रवार को करीब 7 प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ 196.99 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल अब तक ये शेयर 55.54% का रिटर्न दे चुका है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
9 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
10 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
11 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
12 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
13 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
17 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
18 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
18 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines