Stock Market Update: बाजार में लौटी रौनक, हरे निशान पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी

Share Market News: शेयर बाजार में आज उछाल दिखाई दे रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले हैं। कल बाजार में बड़ी गिरावट आई थी।

Business News in Hindi, Sensex Today, BSE, NSE, Nifty Today, Market Updates Today, Stock Market News, Asian Markets, US Market, 
विज्ञापन

Stock Market News: शेयर बाजार कल आई बड़ी गिरावट से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछाल के साथ खुले हैं। शुरुआती कारोबार में खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक की उछाल के साथ 75,694.46 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 70 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 22,906.05 पर पहुंच चुके थे।

बैंकों के शेयर उछले

बैंकिंग सेक्टर के कई शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अच्छे तिमाही नतीजों का असर उसके स्टॉक पर साफ नजर आ रहा है। बैंक का शेयर करीब ढाई प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 108.22 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह, HDFC बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक,  बैंक ऑफ इंडिया और PNB के शेयरों में भी तेजी है। जबकि SBI और फेडरल बैंक के शेयर लाल हैं।

विज्ञापन

कई कंपनियों के आएंगे नतीजे

आज फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सिप्ला, TVS मोटर्स, हुंडई मोटर इंडिया, बजाज ऑटो, Bosh, एक्साइड इंडस्ट्रीज, GMR एयरपोर्ट्स, हिंदुस्तान जिंक और IIFB सिक्योरिटीज अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी। इनके अलावा भी कई कंपनियों के नतीजे आज जारी होंगे। ये नतीजे कैसे आते हैं, इनके आधार पर मार्केट की आगे की चाल निर्भर करेगी।

 

खबर अपडेट हो रही है …

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ