Stock Market Update: शेयर मार्केट में आज भी गिरावट देखने को मिल रही है। बजट से ‘नाखुश’ मार्केट लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12 बजे तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स में 500 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 150 अंकों से अधिक की गिरावट आ चुकी थी। इससे पहले बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी को भी मार्केट कमजोर बना हुआ था।
ट्रेड वॉर से सहमा बाजार
बजट में इनकम टैक्स में बड़ी छूट का ऐलान हुआ, जिससे बाजार में पैसा बढ़ने की संभावना है। इसके बावजूद मार्केट 1 फरवरी को खुश नजर नहीं आया। इसकी बड़ी वजह कैपिटल एक्सपेंडिचर के मोर्चे पर मार्केट को मिली निराशा रही। लेकिन आज आई गिरावट की बड़ी वजह दुनिया में ट्रेड वॉर की शुरुआत है। अमेरिका ने कनाडा और मेक्सिको से आयात होने वाले सामान पर 25% और चीन से आने वाले माल पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। कनाडा और मेक्सिको ने पलटवार किया है और चीन भी इससे नाराज है।
जारी रह सकता है दबाव
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाए जाने से अमेरिकी डॉलर में उछाल आया है, जबकि कनाडा के डॉलर, यूरो और मैक्सिकन करेंसी को झटका लगा है। डॉलर में उछाल से कच्चे तेल में उछाल आया और इक्विटी बाजार लाल हो गए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रेड वॉर से कच्चे तेल की सप्लाई बाधित होने का भी खतरा है और आगे भी उसके दामों में तेजी की आशंका है। यदि ऐसा होता है, तो भारत और एशिया के दूसरे बाजार दबाव में आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें – भारत का पंचिंग बैग रहा है मिडिल क्लास…Income Tax राहत पर क्या बोले Anupam Mittal?
ये इंडेक्स भी लाल
इसके अलावा, भारतीय रुपये की सेहत भी कमजोर हुई है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया और कमजोर होकर 87 के पार खुला है। अब एक डॉलर की कीमत 87.08 रुपये हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्पन्न हुई ट्रेड वॉर की टेंशन के चलते FMCG इंडेक्स भी आज लाल हो गया है, जबकि बजट वाले दिन इसमें तेजी देखने को मिली थी। इसी तरह, निफ्टी ऑटो इंडेक्स में भी नरमी का माहौल है।
संबंधित खबरें
RBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
1 hr agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
2 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
2 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
2 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
3 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
4 hrs agoअब आपकी UPI पेमेंट से सरकार लगाएगी देश की तरक्की का हिसाब
5 hrs agoसुकन्या समृद्धि से लेकर PPF तक के बदले नियम, लागू हुआ नया सिस्टम
6 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
6 hrs agoअब अस्पताल के बिल का 10% चुकाना होगा खुद! जानें क्या है नया को-पेमेंट नियम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines