बार-बार धोने पर भी थर्मस से आती है बदबू? यहां जानिए साफ करने का आसान तरीका

क्या आप भी थर्मस को धो-धोकर थक गए हैं, लेकिन उसमें से आ रही बदबू कम नहीं हो रही है? आइए आपको बताते हैं आप कैसे थर्मस की अच्छे से सफाई कर सकते हैं.

How to Remove Odor From Thermos Flask
1 / 8
थर्मस कैसे अच्छे से साफ करें, ताकि बदबू न आएं? (Image: AI)

चाय, कॉफी या पानी रखने के लिए इस्तेमाल होने वाला थर्मस रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत इस्तेनाल किया जाता है. लेकिन लगातार इस्तेमाल के बाद इसके अंदर दाग, चाय-कॉफी की परत और अजीब सी गंध जमा होने लगती है. बाहर से साफ दिखने वाला थर्मस अंदर से गंदा हो सकता है, इसलिए हम आपको ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप थर्मस को अच्छे से साफ कर सकेंगे.  

विज्ञापन

सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं

सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं2 / 8

कई लोग थर्मस को इस्तेमाल करने के बाद सिर्फ पानी से धोकर रख देते हैं. शुरुआत में इससे कोई परेशानी नजर नहीं आती, लेकिन धीरे-धीरे अंदर गंध और दाग बढ़ने लगते हैं. खासकर चाय या कॉफी रखने वाले थर्मस को समय-समय पर अच्छी तरह साफ करना जरूरी है, वरना उसमें से बदबू आने लगती है.

विज्ञापन

गर्म पानी से करें शुरुआत

गर्म पानी से करें शुरुआत3 / 8

थर्मस की सफाई के लिए सबसे पहले उसमें थोड़ा गर्म पानी भरें. इसे कुछ देर ऐसे ही रहने दें, ताकि अंदर चिपकी गंदगी और जमा हुई परत थोड़ी नरम हो जाए. इसके बाद पानी निकालकर बोतल को सामान्य तरीके से धो लें.

बेकिंग सोडा कर सकते हैं मदद

बेकिंग सोडा कर सकते हैं मदद4 / 8

अगर थर्मस के अंदर चाय या कॉफी के पुराने दाग जम गए हैं तो बेकिंग सोडा इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए थोड़े गर्म पानी में बेकिंग सोडा डालकर थर्मस में कुछ समय के लिए छोड़ दें और अच्छे से खंगाल कर पानी फेंक दें और बाद में साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.

विज्ञापन

सिरके से दूर हो सकती है बदबू

सिरके से दूर हो सकती है बदबू5 / 8

धुलाई के बाद भी थर्मस के अंदर बदबू बनी हुई है तो सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है. पानी और थोड़ी मात्रा में सफेद सिरका डालकर कुछ देर के लिए छोड़ें. इसके बाद थर्मस को अच्छे से हिलाएं और फिर अंदर के सिरके वाले पानी को फेंक दें और साफ पानी से धो लें.

ढक्कन और रबर सील भी साफ करें

ढक्कन और रबर सील भी साफ करें6 / 8

थर्मस साफ करते समय अक्सर लोग सिर्फ अंदर के बोतल पर ध्यान देते हैं, लेकिन इसके ढक्कन और रबर सील में भी चाय, कॉफी या पानी के छोटे कण जमा हो सकते हैं. इन्हें अलग करके साबुन और पानी से अच्छी तरह साफ करें और पूरी तरह सुखाएं, ताकि गंदी न रहे और बदबू की समस्या पैदा न हो.

विज्ञापन

बहुत देर तक गंदा न छोड़ें

बहुत देर तक गंदा न छोड़ें7 / 8

इस बात का ख्याल रखें कि थर्मस में चाय या कॉफी खत्म होने के बाद उसे घंटों तक गंदा न छोड़ें, बल्कि इस्तेमाल के बाद जल्द से जल्द पानी से धो दें. इससे अंदर दाग और गंध जमने की संभावना कम होगी और थर्मस लंबे समय तक साफ रहेगा.

सफाई के बाद अच्छी तरह सुखाएं

सफाई के बाद अच्छी तरह सुखाएं8 / 8

थर्मस धोने के बाद तुरंत उसका ढक्कन बंद करके न रखें, बल्कि पहले बोतल और ढक्कन को अच्छी तरह सूखने दें. अंदर नमी बंद रहने पर बदबू पैदा हो सकती है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: दीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन