State Bank of India Fixed Deposit Schemes: आज के साथ कल के बारे में सोचने वाला इंसान ही जीवन में तरक्की हासिल कर सकता है। आगे की सोच हमेशा आपको आगे रखती है। इसलिए आर्थिक स्थिति को भी मजबूत रखने के लिए आज से निवेश करना आपके भविष्य के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आप तमाम तरह की उपलब्ध योजनाओं में निवेश करने का सोच सकते हैं। बिना जोखिम के निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए आप फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) में निवेश करने का सोच सकते हैं।
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को अधिक ब्याज दर के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम दे रहा है जिसमें निवेश करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2024 है। अगर आप भी ज्यादा रिटर्न वाली स्कीम में अपने पैसों को जमा करने की सोच रहे हैं, तो आइए आपको भारतीय स्टेट बैंक की दो खास एफडी स्कीम के बारे में बताते हैं।
ये भी पढ़ें- Personal Loan Tips: लोन लेते समय ध्यान रखें 5 बातें
SBI Amrit Kalash Scheme
सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम का नाम अमृत कलश योजना है। इसमें निवेश करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2024 है। स्पेशल एफडी 400 दिनों की अवधि के साथ है। इसमें निवेश करने पर आपको 7.10 प्रतिशत ब्याज मिलता है। जबकि, सीनियर सिटीजन को 400 दिनों की अवधि की एफडी पर 7.60 प्रतिशत ब्याज का फायदा मिलता है।
SBI WeCare FD Scheme
भारतीय स्टेट बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास एफडी स्कीम शुरू कर रखी है, जिसमें निवेश करने के लिए आखिरी तारीख 30 सितंबर 2024 है। एसबीआई वीकेयर एफडी स्कीम में आपको अधिक ब्याज मिलता है। बैंक की और से सामान्य ब्याज दर पर 50 आधार अंक (बीपीएस) का अतिरिक्त प्रीमियम दिया जाता है। वीकेयर एफडी स्कीम में निवेश करने पर ग्राहकों को 7.50% ब्याज दर मिलता है। SBI की एफडी स्कीम के बारे में अधिक जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- भारत में कितनी लोकल ट्रेनें, EMU, DEMU और MEMU एक दूसरे से अलग कैसे?
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
6 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
10 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines